विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: 'बिहार में राहुल की यात्रा मुर्दे को टॉनिक पिलाने जैसी', BJP ने कांग्रेस को बताया RJD-JDU की पिछलग्गू पार्टी

Published: Sun, 14 Jan 2024 08:48 PM (GMT+05:30)

Bihar Politics भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय ...और पढ़ें

Lok Sabha Election: BJP ने बिहार में कांग्रेस को बताया RJD-JDU की पिछलग्गू पार्टी
Lok Sabha Election: BJP ने बिहार में कांग्रेस को बताया RJD-JDU की पिछलग्गू पार्टी

HighLights

  1. राहुल की यात्रा बेजान कांग्रेस में जान नहीं फूंक सकती : प्रभाकर मिश्र
  2. प्रभाकर मिश्र ने कहा- बिहार में कांग्रेस की स्थिति क्या है, वह किसी से छिपी नहीं है

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कटाक्ष करते हुए कहा कि न्याय नहीं, अन्याय यात्रा है। राहुल गांधी को इस यात्रा का नामकरण भारत तोड़ो अन्याय यात्रा करना चाहिए था, क्योंकि राहुल की मंशा यही है।

मिश्र ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति क्या है, वह किसी से छिपी नहीं है। बिहार में कांग्रेस राजद एवं जदयू की पिछलग्गू पार्टी है। अभी तक यह तय नहीं है कि कांग्रेस पर दया कर राजद एवं जदयू उसे कितनी सीटें देंगे। देंगे या फिर झुनझुना थमा दिया जाएगा। ऐसे में सहज ही समझा जा सकता है कि बिहार में राहुल की यात्रा मुर्दे को टॉनिक पिलाने जैसी है।

मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी के पैर जहां पड़ते हैं, कांग्रेस का पतन वहीं से शुरू होता है। इसके पहले भी राहुल ने यात्रा की थी, उसका क्या प्रतिफल हुआ, सभी के सामने है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिमट कर और हाशिए पर चली गई।

भाजपा नेताओं ने मठ-मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर रविवार को मठ-मंदिरों में जाकर भाजपा नेताओं में स्वच्छता अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने की होड़ दिखी।

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री ने पार्टी पादाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों से 14-22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने के साथ घर-घर कम से कम पांच दीपक बांटने का आह्वान किया था।

इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ कंकड़बाग में स्थित पंच शिव साईं मंदिर में सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद घरों में पांच-पांच दीपक का वितरण किया।

राज्यसभा सदस्य के साथा भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू के अलावा कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान सम्मिलित हुए।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने दिन की शुरुआत मंदिर में स्वच्छता अभियान से किया है। पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा सदन के बगल में महामृत्युंजय परमेश्वर महादेव मंदिर में झाड़ू लेकर सफाई की।