विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: 'ये है बिहार का असली जंगल राज', पूर्व विधायक का वीडियो शेयर कर तेजप्रताप ने BJP पर बोला हमला

Published: Fri, 02 May 2025 09:07 AM (IST)

आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दानापुर से बीजेपी की पूर्व विधायक आशा देवी ...और पढ़ें

तेजप्रताप यादव ने बीजेपी की पूर्व विधायक पर साधा निशाना
तेजप्रताप यादव ने बीजेपी की पूर्व विधायक पर साधा निशाना

HighLights

  1. तेजप्रताप यादव ने बीजेपी की पूर्व विधायक पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप
  2. सोशल मीडिया पर आशा देवी सिन्हा का वीडियो शेयर कर लिखा 'जंगल राज'

डिजिटल डेस्क, पटना। Tej Pratap Yadav News: बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक का वीडियो शेयर कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला?

विधायक तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि दानापुर से बीजेपी की पूर्व विधायक आशा देवी सिन्हा अपने बॉडीगार्ड्स के साथ लोगों के साथ मारपीट कर रही हैं। इसमें दो लोगों का सिर फट गया है।

तेजप्रताप यादव का पोस्ट

तेजप्रताप यादव लिखा कि 'ये है बिहार का असली जंगल राज। बीच सड़क अपने बॉडीगार्ड्स और गुंडे कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों के साथ मारपीट करती ये कोई और नही बल्कि बीजेपी की पूर्व विधायक आशा सिन्हा हैं। सत्ता की हनक ऐसी की राजधानी पटना में पुलिस के सामने ही छोटी सी बात पे ये इतनी आगबबूला हो गई कि खुद सड़क पर उतर जनता के साथ मारपीट करने लगीं, जिसमे दो लोगो का सर भी फट गया।

अफसोस तो इस बात की है कि पुलिस भी आरोपियों पर कारवाई करने की जगह उल्टा विधायिका के कहने पर पीड़ितों के खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज करवा दिया।'

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आरजेडी नेता लगातार प्रदेश की NDA सरकार पर हमला करते हैं। ऐसे में अब बीजेपी की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर BJP और राजद के बीच सियासी घमासान देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: जातीय गणना पर पीठ थपथपाने की होड़, तेजस्वी ने लालू तो चौधरी ने नीतीश को दिया क्रेडिट

Bihar Politics: ओवैसी को बिहार में झटका, दर्जनों नेताओं ने दिया इस्तीफा; सामने आई चौंकाने वाली वजह