यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: जन सुराज पार्टी ने 63245 बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की, 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
जन सुराज पार्टी (जसुपा) ने बिहार के 63245 बूथों पर प्रभारियों की नियुक्ति करके निर्वाचन आयोग को सूचित किया है। ...और पढ़ें

HighLights
- जसुपा ने 63245 बूथों पर प्रभारी नियुक्त किए
- निर्वाचन आयोग को नियुक्ति की जानकारी दी गई
- पार्टी बिहार की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी (जसुपा) ने बिहार के 63245 बूथों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर ली है। निर्वाचन आयोग को इसका ब्योरा भेज दिया गया है। जसुपा का दावा है कि इतने कम समय में ऐसा करने वाली वह बिहार की पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को प्रेस-वार्ता में यह जानकारी मुख्यालय संयोजक एनके मंडल ने दी।
मंडल ने दावा किया कि यथाशीघ्र राज्य के सभी 93 हजार बूथों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। इस काम की मानीटरिंग चुनाव अभियान समिति के संयोजक किशोर मुन्ना, विधानसभा प्रभारी आरके मिश्रा, महासचिव सरवर अली और मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान कर रहे हैं।
आरके मिश्रा ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसा साहस किसी अन्य राष्ट्रीय या राज्य-स्तरीय पार्टी में नहीं है।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की सूची तैयार है। रणनीति के अंतर्गत नाम की घोषणा के लिए प्रतीक्षा है। हालांकि, शेष दलों से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रत्याशी सभी जाति और समाज से होंगे।
किशोर मुन्ना ने बताया कि बूथ प्रभारी अभी इस काम में लगे हैं कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता-सूची में आने से न रह जाए।
सरवर अली ने कहा कि बूथ कमेटी के साथ क्षेत्र में भी लोगों की कमेटी बन रही है। निर्वाचन आयोग की भाषा मेंं बूथ प्रभारी ही बूथ-स्तरीय एजेंट (बीएलए) हैं। जसुपा को छोड़कर बिहार में विभिन्न पार्टियों के कुल बीएलओ की संख्या अभी 160813 है। इनमें सर्वाधिक भाजपा, राजद और जदयू के हैं।
| पार्टी | बीएलए |
|---|---|
| जसुपा | 63245 |
| भाजपा | 53338 |
| राजद | 47506 |
| जदयू | 36550 |
| रालोजपा | 1913 |
| कांग्रेस | 17549 |
| भाकपा-माले | 1496 |
| लोजपा-रामविलास | 1210 |
| माकपा | 899 |
| रालोसपा | 270 |
| बसपा | 74 |
| नेशनल पीपुल्स पार्टी | 07 |
| आम आदमी पार्टी | 01 |
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी भूल गए गिले शिकवे, इस नेता के लिए फिर खोले RJD के दरवाजे; खुद किया Welcome
