विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार में सियासी घमासान के बीच मुकेश सहनी की भविष्यवाणी, बताया किसके नेतृत्व में बनेगी सरकार

Published: Thu, 02 Jan 2025 03:33 PM (IST)

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही ...और पढ़ें

बिहार चुनाव को लेकर मुकेश सहनी का बड़ा दावा
बिहार चुनाव को लेकर मुकेश सहनी का बड़ा दावा

HighLights

  1. राबड़ी देवी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी ने दी बधाई
  2. बिहार के नए नेतृत्व को लेकर भी कर दी बड़ी भविष्यवाणी

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रदेश में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। मुकेश सहनी ने कहा कि साल 2025 में प्रदेश में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आने वाला चुनाव बेहद अहम चुनाव होगा।

राबड़ी देवी को दी जन्मदिन की बधाई

इससे पहले मुकेश सहनी ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद को जहां एक कर्तव्य परायण महिला के रूप में साबित किया है वहीं एक सफल राजनीतिज्ञ भी रही हैं।

उन्होंने प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के स्वस्थ्य और शतायु होने की कामना की है। सहनी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी राबड़ी देवी को उनके जन्मदिवस की बधाई दी है।

जनता ने बनाया बदलाव का मन

मुकेश सहनी ने दावा किया कि प्रदेश में इस तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जनता ने इस बार प्रदेश के मुखिया को बदलने का मन बना लिया है। मुकेश सहनी ही नहीं राबड़ी देवी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे कई लोगों ने उन्हें तेजस्वी यादव के जीतने की बधाई दी।

नववर्ष का पहला दिन यानी बुधवार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए दोहरी प्रसन्नता का अवसर रहा। इसी दिन वे जीवन के 67 वर्ष पूर्ण कर उम्र के 68वें वर्ष में प्रवेश कर गईं। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की शुभकामना अप्रतिम रही। खिलखिलाता गुलदस्ता और निरोग-दीर्घायु जीवन की कामना।

आगामी चुनाव में जीत की शुभकामनाएं

वहीं आवास पर पहुंचे पार्टी नेता-कार्यकर्ता व नाते-रिश्तेदार जन्मतिथि के साथ इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की जीत और पुत्र तेजस्वी यादव के सत्तासीन होने की शुभकामना देकर राबड़ी को निहाल करते नजर आए।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि महिलाओं के मान-सम्मान के लिए राबड़ी देवी सदैव सक्रिय रही हैं। सबल व स्वस्थ रहते हुए वे बिहार और समाज की सेवा करती रहें तथा युवा नेतृत्व को प्रेरणा देती रहे, सभी की यही शुभकामना है।

लालू-राबड़ी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

राबड़ी देवी ने राजद परिवार के दूसरे शीर्षस्थ सदस्यों के साथ बिहारवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। राबड़ी सहित लालू-तेजस्वी, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आदि ने नववर्ष में नई सोच, नई शक्ति, नए जोश, नए उत्साह और नए संकल्प के साथ बिहार को नई दिशा और नई मंजिल तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है। 

ये भी पढ़ें

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने सुना लालू यादव का ऑफर, 'सुशासन बाबू' मुस्कुराए हाथ जोड़े और...

Bihar Politics: आरजेडी की 'चाबी' को लेकर घमासान, तेजस्वी यादव ने बंद किया दरवाजा, लालू ने खोल दिया