Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police News: बिहार के 3 IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, ADG कुंदन कृष्णन भी लिस्ट में शामिल

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 10:40 AM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। एडीजी कुंदन कृष्णन को स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी बनाया गया है जबकि एडीजी पंकज दराद केंद्रीय बलों के राज्य समन्वयक होंगे। एडीजी कमल किशोर सिंह बजट से जुड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव आयोग के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बिहार पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया और चुनाव से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।

    Hero Image
    एडीजी कुंदन कृष्णन, पंकज दराद और केके सिंह को नई जिम्मेदारी (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कुंदन कृष्णन को स्टेट नोडल पुलिस अधिकारी बनाया गया है। वहीं, एडीजी विधि-व्यवस्था एवं एटीएस पंकज दराद को केंद्रीय बलों का राज्य समन्वयक (स्टेट को-आर्डिनेटर) बनाया गया है। एडीजी कमल किशोर सिंह बजट से जुड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के अनुसार, चुनाव को लेकर बिहार पुलिस जल्द ही सुरक्षा बलों का आकलन शुरू करेगी। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए संवेदनशील बूथों आदि को भी चिह्नित किया जाएगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयोग का एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित किया।

    बैठक में कुल 69 पदाधिकारी शामिल हुए थे

    इसमें बिहार पुलिस की ओर से तीन एडीजी कुंदन कृष्णन, पंकज दराद और केके सिंह के साथ आइजी, डीआइजी, एसपी व डीएसपी रैंक के कुल 69 पदाधिकारी शामिल हुए। इन सभी को आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियों व कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

    चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान पुलिस के कर्तव्यों और निष्पक्षता आदि को लेकर आयोग के अधिकारियों ने अहम जानकारी दी। आचार संहिता के दौरान पुलिस पदाधिकारियों के कर्तव्यों और निष्पक्षता आदि के बारे में भी बताया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Police: मुजफ्फरपुर में फरार पुलिसकर्मियों की बन रही लिस्ट, जल्द विभाग लेगा बड़ा एक्शन

    Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

    comedy show banner
    comedy show banner