वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ 9 जुलाई को महागठबंधन करेगा चक्का जाम, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल
बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन एकजुट है। कांग्रेस राजद वामदल और पप्पू यादव ने 9 जुलाई को चक्का जाम का एलान किया है। तेजस्वी यादव ने इसे कमजोर वर्गों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश बताया है। राहुल गांधी भी चक्का जाम में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस ने आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ प्रदेश का संपूर्ण विपक्ष एकजुट हो गया है। महागठबंधन में शामिल सभी दलों ने घोषणा की है कि चुनाव के पूर्व चुनाव आयोग के इस कदम के खिलाफ नौ को बिहार में चक्का जाम किया जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग मतदाताओं को मिले मताधिकार के अधिकार की हत्या करना चाहता है। जिसके खिलाफ कांग्रेस समेत महागठबंधन के सभी दल चक्का जाम करेंगे।
कांग्रेस महागठबंधन के सभी दलों के साथ मिलकर नौ जुलाई को चक्का जाम करेगी, इसके बाद भी आयोग ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया था तो बिहार बंद भी किया जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय जनता दल ने नौ को बिहार में चक्का जाम का एलान किया था। नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार फेसबुक लाइव कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की पूरी कवायद को कमजोर वर्गों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश बताते हुए नौ का चक्का जाम की घोषणा की थी।
राजद-कांग्रेस के अलावा वामदल और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी नौ को चक्का जाम की घोषणा कर चुके हैं।
नौ जुलाई को राहुल गांधी आएंगे पटना, चक्का जाम में होंगे शामिल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर काफी सक्रिय हैं। वे चुनाव के पूर्व अब तक पांच बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। अब वे एक बार फिर बिहार आने की तैयारी में हैं।
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौ जुलाई को महागठबंधन आहूत चक्का जाम कार्यक्रम में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।