Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पटना में विदेशी वाहन रखने के शौकीन, छह महीने में बिकीं 400 लग्जरी कारें

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 11:37 AM (IST)

    इस वर्ष जनवरी से अबतक 25 लाख से एक करोड़ रुपये के करीब 400 लग्जरी वाहनों की बिक्री हुई है। वर्ष 2024 में कुल 363 महंगे वाहनों की खरीदारी पटना जिले में की गई थी। 2023 में कुल 353 महंगे वाहन खरीदे गए जबकि वर्ष 2022 में कुल 295 महंगे वाहनों की बिक्री हुई थी।

    Hero Image
    पटना में जून तक बिकीं 400 लग्जरी कारें। सांकेतिक तस्वीर।

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी पटना के लोगों में विदेशी और लग्जरी गाड़ियों को रखने का शौक बढ़ता जा रहा है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अबतक 25 लाख से एक करोड़ रुपये के करीब 400 लग्जरी वाहनों की बिक्री हुई है। इसमें मर्सडीज, जगुआर, पोर्शे, आडी, रेंज रोवर और डिफेंडर के साथ इनोवा क्रिस्टा और फार्च्यूनर शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीएसआरटीसी के अनुसार, वर्ष 2024 में कुल 363 महंगे वाहनों की खरीदारी पटना जिले में की गई थी। वहीं वर्ष 2023 में कुल 353 महंगे वाहन खरीदे गए, जबकि वर्ष 2022 में कुल 295 महंगे वाहनों की बिक्री हुई थी। पटना में महंगी गाड़ियों के कद्रदान बढ़ने पर कई देशी-विदेशी ब्रांड के शोरूम की संख्या भी बढ़ने लगी है।

    पहले यहां के लोगों को विदेशी और लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए रांची, कोलकाता या वाराणसी जाना पड़ता था। अभी पटना शहर में 59 चार पहिया वाहनों के शोरूम मौजूद हैं। मर्सिडिज जैसी कंपनी का शोरूम भी पहली बार यहां खुला है।