Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: कृषि विभाग ने इतिहास में पहली बार कर दिया कमाल, नियुक्तियों से जुड़ा है मामला; पढ़ें डिटेल

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 08:26 PM (IST)

    बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के पहले सरकार लोगों को रोजगार देने में जुटी हुई है। शनिवार को ऊर्जा स्टेडियम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 1007 कृषि विभाग के नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने इस सभी कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मंत्री ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर है।

    Hero Image
    कृषि मंत्री ने अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र। (सांकेतिक फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। सरकार चुनावी वर्ष में ताबड़तोड़ नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न कराने में जुटी हुई है।

    शनिवार को इसी क्रम में शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा स्टेडियम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 1007 कृषि विभाग के नव नियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

    समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है।

    1007 कृषि पदाधिकारियों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र

    कृषि विभाग के इतिहास में पहली बार एक साथ 1007 कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। यह न केवल कृषि जगत के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए एक स्वर्णिम दिवस है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह नियुक्ति सात निश्चय 2.0 के तहत युवाओं और महिलाओं को नौकरी देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आज नियुक्त किए गए 1007 पदाधिकारियों में से 397 महिला पदाधिकारी हैं, जो यह दर्शाता है कि कृषि क्षेत्र में महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए तत्पर हैं।

    कृषि मंत्री पांडेय ने कहा कि इस नियुक्ति से प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रत्येक प्रयोगशाला में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी तथा अनुमंडल स्तर पर बीज निरीक्षक, विश्लेषण एवं विपणन पदाधिकारी की तैनाती संभव हो सकेगी।

    उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को कृषि परिवार में शामिल होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    उन्होंने कहा कि आज जिन 1007 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है, उनमें से 412 सामान्य कोटे हैं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 103, अनुसूचित जाति के 164, अनुसूचित जनजाति के 11, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 175, पिछड़ा वर्ग के 116 तथा पिछडा वर्ग महिला कोटि के 26 पदाधिकारी सम्मिलित हैं।

    मखाना बोर्ड के गठन का फैसला ऐतिहासिक

    कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में मखाना बोर्ड के गठन का फैसला भी ऐतिहासिक है। जिससे बिहार के मखाना उत्पाद में लगे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। किसान क्रेडिट कार्ड भी 3 लाख से 5 लाख किया जाना कृषि जगत के लिए हितकारी है।

    इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल के कहा कि विज्ञापन प्रकाशन से लेकर अबतक किए गए गहन अनुश्रवण एवं बिहार लोक सेवा आयोग की तत्परता से एक वर्ष के भीतर ही लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार सम्पन्न कराया गया।

    उसी के तहत आज हम सब यहां कुल 1007 अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित हैं। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए।

    यह भी पढ़ें-

    कुलपति व प्रोफेसर की भर्ती नियमों के मसौदे पर राज्यों की ली जाएगी राय, तमिलनाडु और केरल की आपत्ति के बाद फैसला

    BPSC Asst. Professor Recruitment: बिहार में कब होगी असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति, BSUSC के अध्यक्ष ने दी जानकारी