Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar New DGP: बिहार के नए DGP की रेस में कौन मारेगा बाजी? जोरों पर इन नामों की चर्चा; देख लें पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 12:55 PM (IST)

    Bihar New DGP आरएस भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वह सीआइएसएफ के डीजी बनाए जाने वाले हैं। उनके जाने के बाद बिहार के नए डीजीपी को लेकर चर्चा जोरों पर है। बिहार को आज नया डीजीपी मिल जाएगा। जानिए कौन हैं रेस में सबसे आगे? आलोक राज शोभा ओहटकर और विनय कुमार में से किसके सिर सजेगा ताज? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

    Hero Image
    बिहार को आज मिल सकता है नया डीजीपी। (सांकेतिक फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से विदाई दी जाएगी। वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) बनाए जाने पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। विदाई समारोह में पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभागीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को ही नए डीजीपी के नाम की घोषणा की जा सकती है। राज्य में अभी डीजी रैंक में सात पुलिस पदाधिकारी हैं। इनमें आलोक राज, आरएस भट्टी, शोभा ओहटकर, विनय कुमार, प्रवीण वशिष्ठ, प्रीता वर्मा और एके अंबेडकर शामिल हैं।

    आलोक राज हो सकते हैं नए DGP

    1991 बैच के प्रवीण वशिष्ठ पहले से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अब आरएस भट्टी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। ऐसे में पांच अधिकारी डीजी रैंक में शेष रह जाते हैं। इनमें वरीयता के आधार पर 1989 बैच के आलोक राज सबसे ऊपर हैं।

    वह फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी हैं और पिछली बार भी रेस में थे। पिछली बार केंद्र से आने वाले तीन अफसरों की सूची में वह दूसरे नंबर पर थे।

    पहले नंबर पर मनमोहन थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आरएस भट्टी तीसरे स्थान पर थे, मगर राज्य सरकार ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी।

    शोभा ओहटकर व विनय कुमार की भी चर्चा

    इस बार डीजीपी की रेस में आलोक राज के अलावा 1990 बैच की आइपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर और 1991 बैच के विनय कुमार की भी चर्चा है।

    शोभा ओहटकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निमशन सेवाएं की डीजी हैं, जबकि विनय कुमार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी सह सीएमडी हैं।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन्हीं तीनों में से कोई एक नाम डीजीपी के लिए चुना जाएगा।

    यह भी पढ़ें: बिहार के नए डीजीपी की रेस में कौन मारेगा बाजी? विधानसभा चुनाव से पहले नए IPS अफसर की तलाश तेज

    RS Bhatti: आरएस भट्टी 20 माह बिहार के डीजीपी रहे, इन 5 वजहों से याद किया जाएगा कार्यकाल