बिहार में बिना प्रमोशन के भी बढ़ेगी नगर निकाय कर्मचारियों की सैलरी, MACP योजना का मिलेगा लाभ
बिहार सरकार ने नगर निकायों के नियमित कर्मियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ देने की स्वीकृति दी है। इससे वे ...और पढ़ें

बिहार में बिना प्रमोशन के भी बढ़ेगी नगर निकाय कर्मचारियों की सैलरी
HighLights
नगर निकाय कर्मियों को मिलेगा वित्तीय उन्नयन का लाभ।
राज्य सरकार ने एमएसीपी योजना को दी स्वीकृति।
प्रोन्नति न मिलने पर भी वेतन वृद्धि का अवसर।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के नगर निकायों में कार्यरत नियमित कर्मियों को अब वित्तीय उन्नयन का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने लंबे समय से एक ही पद पर काम कर रहे निकाय कर्मियों को रूपांतरित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (एमएसीपी) का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इससे ऐसे कर्मियों को राहत मिलेगी, जिन्हें नौकरी के दौरान प्रोन्नति (प्रमोशन) का अवसर नहीं मिल पाता है।दरअसल, नगर निकायों में बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारी वर्षों तक एक ही पद पर काम करते रहते हैं और उसी पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
प्रोन्नति की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें वेतन में बढ़ोतरी से जुड़े वित्तीय उन्नयन का लाभ भी नहीं मिल पाता है। इस समस्या के निदान की मांग निकाय कर्मी लंबे समय से कर रहे थे। कर्मियों की मांग और समस्याओं को देखते हुए सरकार ने एमएसीपी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।
इस व्यवस्था से पात्र नियमित कर्मियों को निर्धारित नियमों के अनुसार वित्तीय उन्नयन मिल सकेगा। यानी पद पर प्रोन्नति नहीं मिलने की स्थिति में भी उन्हें वेतन संबंधी लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
सरकार का मानना है कि इस निर्णय से नगर निकायों के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्हें अपने काम का उचित लाभ मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, मुंगेर में मिल रही फ्री कोचिंग और ₹3000 महीना