विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, मुंगेर में मिल रही फ्री कोचिंग और ₹3000 महीना

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:02 AM (IST)

मुंगेर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। सरकार द्वारा ...और पढ़ें

मुंगेर में मिल रही फ्री कोचिंग और ₹3000 महीना (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

मुंगेर में मिल रही फ्री कोचिंग और ₹3000 महीना (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. एससी-एसटी अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण।

  2. मुंगेर में ₹3000 तक मासिक वृत्तिका सुविधा।

  3. प्रवेश परीक्षा 25 नवंबर को, 60 अभ्यर्थी चयनित होंगे।

संवाद सूत्र, मुंगेर। आर्थिक तंगी अब सरकारी नौकरी पाने के सपने में बाधा नहीं बनेगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। 

पूरबसराय स्थित प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में नए बैच के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए 25 नवंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आधार पर मेधा सूची तैयार कर 60 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 

जुलाई से दिसंबर तक दूसरे बैच का संचालन 

केंद्र के नोडल पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि यहां साल में दो बैच संचालित होते हैं। प्रत्येक बैच छह महीने का होता है। जनवरी से जून तक पहले और जुलाई से दिसंबर तक दूसरे बैच का संचालन किया जाता है। 

प्रशिक्षण के पहले छह महीने में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके बाद अगले छह महीने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलता है। एक अभ्यर्थी अधिकतम दो बार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

कोचिंग के साथ हर महीने मिलेगी वृत्तिका

जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी ने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है। यहां मुंगेर जिले के अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 1500 रुपये और दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को 3000 रुपये वृत्तिका दी जाती है। पढ़ाई के लिए पुस्तकालय और निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है।

20 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

केंद्र में प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है। पिछले वर्ष यहां से तैयारी करने वाले करीब 20 अभ्यर्थियों ने सिपाही, शिक्षक और परिवहन विभाग सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में सफलता हासिल की। 

बिहार में इस तरह के कुल 10 प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं। इनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एससी-एसटी अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में 17772 पेंशनधारियों की पेंशन पर ब्रेक, आधार की गड़बड़ी और जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने से अटकी राशि


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।