Bihar Police: बिहार में 2 IPS समेत 108 पुलिस अफसरों का तबादला, आलोक सिंह होंगे पटना ट्रैफिक के नए ASP; यहां देखें लिस्ट
बिहार में होली के त्योहार से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 108 डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है जिसमें राजधानी पटना समेत प्रदेश के सभी बड़े शहरों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। अब इन सभी अधिकारियों को लिस्ट के अनुसार नई जगह पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।

राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले विभिन्न विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। रविवार को अवकाश के दिन भी यह सिलसिला जारी रहा और दो आईपीएस सहित 108 डीएसपी के तबादले कर दिए गए। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार में चुनाव से पहले इन तबादलों को काफी अहम माना जा रहा है।
अधिसूचना के अनुसार आईपीएस अधिकारी और गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा राजीव रंजन-1 को बिहार का एसपी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। एआईजी कल्याण विशाल शर्मा को अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिसूचना के अनुसार राजगीर पुलिस अकादमी, अपराध अनुसंधान विभाग, ट्रैफिक विभाग,निगरानी अन्वेषण विभाग में नए डीएसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मुंगेर, लखीसराय, पटना, भागलपुर के कहलगांव, मोतिहारी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस समेत कई अनुमंडल और विभागों में नए डीएसपी तैनात किए गए हैं।
45 डीएसपी के तबादले की लिस्ट जारी
कामिनी बाला को अपर पुलिस अधीक्षक विशेष स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल पुलिस बल बाल्मीकि नगर बगहा से अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर बिहार पुलिस अकादमी राजगीर भेजा गया है। प्रितीश कुमार का तबादला महनार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर सारण के तौर पर किया गया है। सुनीता कुमारी को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पटना बनाया गया है।
.jpg)
आलोक कुमार सिंह की यातायात पटना की जिम्मेदारी दी गई है। अजय प्रसाद का पदस्थापन पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पटना में किया गया है। कुमार सागर का ट्रांसफर पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में किया गया है।
.jpg)
सुरभ सुमन का तबादला पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बिहार पटना में किया गया है। अनिल कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खड़कपुर मुंगेर बनाया गया है। चंदन कुमार का ट्रांसफर सिवान किया गया है। नवल किशोर को सारण से मोतिहारी भेजा गया है, उन्हें पुलिस अधीक्षक यातायात मोतिहारी बनाया गया है।

अभिषेक आनंद को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मुंगेर का बनाया गया है। राजेश कुमार का मुंगेर से तबादला करके उन्हें पुलिस उपाधीक्षक विशेष कार्य बल बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है। अजीत प्रताप सिंह चौहान को पुलिस अधिक उपाधीक्षक साइबर क्राइम लखीसराय भेजा गया है।
शिवानंद सिंह को पुलिस उपाधीक्षक नगर व्यवस्था मध्य पटना की जिम्मेदारी दी गई है। कल्याण आनंद को डिहरी से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव भागलपुर बनाया गया है। संजीव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा बिहार पटना में बनाया गया है।

बसंती टुडू को सारण से पुलिस उपाधीक्षक दहेज निरोध एवं महिला कोषांग अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना में भेजा गया है। संजीव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मोतिहारी भेजा गया है। अमरेंद्र कुमार को बिहार भेजा गया है।
ट्रांसफर वाली लिस्ट में इनका भी नाम
ओमप्रकाश सिंह, संतोष कुमार, सुमन कुमार शर्मा, पूनम कुमारी, नवीन कुमार, रामदुलार प्रसाद, सर्वेश्वर सिंह, कुमारी दुर्गा शक्ति, राजू कुमार सिंह, विपिन कुमार शर्मा, विनोद कुमार, सियाराम यादव, अनुराग कुमार, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, स्वीटी सिंह, सुचित्रा कुमारी।
होली से पहले हुए इन तबादलों में ज्यादातर अधिकारियों को पटना भेजा गया है। तबादले की लिस्ट में शामिल नाम में सबसे ज्यादा ट्रांसफर पटना के लिए हुए हैं।





ये भी पढ़ें
Nitish Kumar: बिहार में और बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, अब नीतीश सरकार ने कर दिया ये बड़ा एलान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।