छठ पर बिहार के 2.50 लाख पंचायत प्रतिनिधियों को तोहफा, 3 महीने के भत्ते के लिए 137.03 करोड़ रुपये जारी
राज्य सरकार ने छठ महापर्व से पहले त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरियों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए तीन महीने का मासिक भत्ता जारी किया है।
-1788098369214-1794599685892_m.webp)
सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)
HighLights
छठ महापर्व से पहले पंचायत प्रतिनिधियों को भत्ता जारी।
त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के लिए 137 करोड़ रुपये।
लगभग 2.50 लाख जनप्रतिनिधियों को मिलेगा आर्थिक लाभ।
राज्य ब्यूरो, पटना। छठ महापर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरियों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए तीन महीने के मासिक भत्ता राशि जारी कर दी है।
सप्तम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनप्रतिनिधियों के तीन माह के नियत मासिक भत्ते के भुगतान के लिए 137.03 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
इस राशि से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरियों के निर्वाचित सदस्यों को भत्ते का भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से राज्यभर के लगभग 2.50 लाख जनप्रतिनिधियों को लाभ मिलेगा।
छठ महापर्व से पहले राशि विमुक्त किए जाने को पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पर्व के दौरान उन्हें आर्थिक सहूलियत मिलेगी।
राज्य सरकार का यह कदम पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने और उनके दायित्वों के निर्वहन में सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- बिहार में 1 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने बताया सरकार का महाप्लान
यह भी पढ़ें- बिहार में 2 दिन बाद फिर 10 IAS अफसरों को प्रमोशन, 9 DM का बढ़ा रैंक; सरकार ने रखी एक शर्त