विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 2 दिन बाद फिर 10 IAS अफसरों को प्रमोशन, 9 DM का बढ़ा रैंक; सरकार ने रखी एक शर्त

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:40 PM (IST)

बिहार सरकार ने दो दिनों के भीतर 10 और आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है, जिनमें 9 जिलाधिकारी और एक ...और पढ़ें

10 आईएएस अफसरों को प्रमोशन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

10 आईएएस अफसरों को प्रमोशन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. बिहार सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया।

  2. पदोन्नत अधिकारियों में 9 जिलाधिकारी और एक निदेशक शामिल।

  3. अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा करने की शर्त पर मिली पदोन्नति।

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, पटना। बिहार सरकार ने 2 दिनों के अंतराल पर 10 और आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इनमें 9 जिलाधिकारी और एक माध्‍यम‍िक शिक्षा निदेशक शामिल हैं। 

ये सभी 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के पदाधिकारी हैं। संयुक्‍त सचिव स्‍तर के इन पदाधिकारियों के संबंध में सामान्‍य प्रशासन व‍िभाग ने अध‍िसूचना जारी की है।  

शर्त के साथ द‍िया गया प्रमोशन 

इसमें 1 जनवरी 2027 से इन्‍हें अपर सचिव स्‍तर में प्रोन्‍नत‍ि दी गई है। अपर सचिव में प्रोन्‍नत‍ किए गए IAS अफसरों में कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्व‍िवेदी, शिवहर डीएम प्रत‍िभा रानी, सारण डीएम वैभव श्रीवास्‍तव शामिल हैं। 

प्रोन्‍नत‍ि की सूची में अररिया डीएम विनोद दूहन, मधेपुरा DM अभ‍िषेक रंजन, शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद और अरवल की जिलाधिकारी अमृषा बैन्‍स के नाम भी हैं। 

इनके अलावा बक्‍सर की डीएम साह‍िला, मुंगेर के डीएम न‍िख‍िल धनराज निप्‍पणीकर और माध्‍यम‍िक श‍िक्षा निदेशक नित‍िन कुमार सिंह को भी अपर सचिव स्‍तर में प्रोन्‍नत‍ि दी गई है।  

इन पदाधिकारियों ने अनिवार्य मध्‍य सेवाकालीन प्रश‍िक्षण का तीसरा चरण पूरा नहीं किया है। उन्‍हें इस शर्त के साथ प्रोन्‍नत‍ि दी गई है कि आगामी सत्र में स्‍थान और अनुमत‍ि म‍िलने पर इसे पूरा करेंगे।  

List

10 को बड़े पैमाने पर हुई थी प्रोन्‍नत‍ि 

इससे दो दिन पहले 10 नवंबर को करीब चार दर्जन पदाधिकारियों को प्रोन्‍नत‍ि दी गई थी। इनमें आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्‍ल और गृह व‍िभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को अपर मुख्‍य सचिव में प्रोन्‍नत‍ि दी गई थी। 

इनके अलावा पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा को सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई।

कांफेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल को भी सचिव स्तर में प्रोन्नत किया गया है। विशेष सचिव डाॅ. निलेश रामचंद्र देवरे भी सचिव स्तर में प्रोन्नत किए गए थे। 

यह भी पढ़ें- पटना नगर आयुक्त, नालंदा-समस्तीपुर-गया के DM समेत 30+ IAS अफसरों का प्रमोशन; बिहार सरकार ने जारी की लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।