पटना नगर आयुक्त, नालंदा-समस्तीपुर-गया के DM समेत 30+ IAS अफसरों का प्रमोशन; बिहार सरकार ने जारी की लिस्ट
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को अपर मुख्य सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है।

संतोष कुमार मल्ल और पंकज कुमार को अपर मुख्य सचिव के स्तर पर प्रोन्नति
HighLights
संतोष कुमार मल्ल और पंकज कुमार को अपर मुख्य सचिव प्रोन्नति।
कई अधिकारियों को प्रधान सचिव, सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया।
नालंदा, समस्तीपुर, गयाजी के डीएम को विशेष सचिव प्रोन्नति।
राज्य ब्यूरो, पटना। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को शीर्ष वेतनमान यानी अपर मुख्य सचिव स्तर में प्रोन्नति (प्रमोशन) दी गई है। यह प्रोन्नति पहली जनवरी 2027 या फिर उसके बाद पदग्रहण की तिथि से प्रभावी होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
इन्हें प्रधान सचिव व सचिव में प्रोन्नति मिली
पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल को पहली जनवरी 2027 से उच्च प्रशासनिक ग्रेड (प्रधान सचिव) में प्रोन्नति दी गई है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा को सचिव स्तर पर प्रोन्नति दी गई है।
कॉन्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल को भी सचिव स्तर में प्रोन्नत किया गया है। विशेष सचिव डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे भी सचिव स्तर में प्रोन्नत किए गए हैं।
सचिव स्तर में प्रोन्नत होने वालों में ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव उज्जवल कुमार, कटिहार के बंदोबस्त अधिकारी नरेश झा, मधेपुरा के बंदोबस्त अधिकारी ब्रजेश कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव नवीन कुमार, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव उदयन मिश्रा शामिल हैं।
इन्हें विशेष सचिव स्तर में मिली प्रोन्नति
नालंदा की डीएम उदिता सिंह, समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा, गयाजी के डीएम शशांक सुधाकर, पंचायती राज विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अपर सचिव अमत कुमार पांडेय, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त, यशपाल मीणा को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल, बिहार राज्य योजना पर्षद के अपर सचिव श्याम बिहारी प्रसाद, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अपर सचिव संजय कुमार, लघु जल संसाधन विभाग की अपर सचिव संगीता सिंह को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
वहीं, भविष्य निधि निदेशालय के निदेशक मुकेश कुमार सिंह, मिशन निदेशक, बिहार महादलि विकीस मिशन, गौतम पासवान, अपर सचिव युवा, रोजगार एववं कौशल विकास, रंजीत कुमार, अपर सचिव कृषि विभाग, कल्पना कुमारी, अपर सचिव परिवहन विभाग प्रवीण कुमार को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
मुख्य महाप्रबंधक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम, मृत्युंजय कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी, बक्सर, डॉ. नंदलाल आर्य, बंदोबस्त पदाधिकारी, सिवान, सुजीत कुमार, जेल आईजी रजनीश कुमार, महाप्रबंधक, बेल्ट्रान, राकेश रंजन को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, संजय कुमार, अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग, शंभु शरण, अपर सचिव भवन निर्माण विभाग राजेश कुमार सिंह, निदेशक, अंकेक्षण, सुनील कुमार, अपर सचिव संसदीय कार्य विभाग, राजेश कुमार, अपर सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, माधव कुमार सिंह को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
अपर सचिव विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, अहमद महमूद, निदेशक मध्याह्न भोजन, विनायक मिश्र, अपर सचिव, राज्यपाल सचिवालय, सुमन कुमार, अपर सचिव ग्रामीण कार्य विभाग, कुमार मंगलम, सचिव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग प्राधिकरण, वारिश खां, अपर सचिव, कृषि अखिलेश कुमार सिंह, श्रमायुक्त, राजेश भारती तथा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।