विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 1 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने बताया सरकार का महाप्लान

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:54 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकता बिहार के विकास एजेंडे को जमीन पर उतारना है, न कि राजनीतिक बयानबाजी का जवाब देना।

सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बिहार विकास एजेंडा मुख्य प्राथमिकता।

  2. रोजगार, उद्योग, पर्यटन, सामाजिक कल्याण पर सरकार का रोडमैप।

  3. राजनीतिक विरोधियों की बजाय काम और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित।

राज्य ब्यूरो, जागरण। राजनीति में विरोध एवं आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता राजनीति बयानबाजी का जवाब देना नहीं, बल्कि बिहार के विकास के एजेंडे को जमीन पर उतारना है।

विपक्ष के हमलों से बेपरवाह मुख्यमंत्री का कहना है कि विरोध करना विपक्ष का काम है, जबकि सरकार की जिम्मेदारी काम करके दिखाना है।

उनकी न तो लालू यादव से कोई व्यक्तिगत लड़ाई है और न ही प्रशांत किशोर (पीके) से। वह राजनीतिक विरोधियों की हैसियत देखने के बजाय अपने काम और सरकार के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित हैं।

मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास का अपना मंत्र भी साझा किया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह श्रीबाबू, लालू यादव, कर्पूरी ठाकुर के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बताए रास्तों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में मुख्यमंत्री ने रोजगार, उद्योग, कृषि, पर्यटन, ऊर्जा और सामाजक कल्याण के मोर्चे पर सरकार का रोडमैप सामने रखा।

1 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार, एक करोड़ राशन कार्ड और 10 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य हो या एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और 50 लाख पशु सखी तैयार करने की योजना, सरकार का फोकस बड़े पैमाने पर रोजगार और आजीविका के अवसर पैदा करने पर है।

बिहार में औद्योगिक निवेश बढ़ाने, पांच सीमेंट फैक्ट्रियों का काम शुरू होने, एसईजेड विकसित करने और पर्यटन को अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने की योजनाओं की भी जानकारी दी।

राज्य में 20 रोपवे निर्माण से लेकर छठ महापर्व को वैश्विक पहचान दिलाने और हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाने तक की योजनाओं के जरिए मुख्यमंत्री ने अगले चार वर्षों के बिहार की विकास परिकल्पना रखी।

उनका संदेश साफ है—राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सरकार की पहचान उसके काम और परिणाम से बनेगी।

यह भी पढ़ें- टिफिन में क्या लेकर चलते हैं CM सम्राट चौधरी? मुख्यमंत्री ने बताई बदली दिनचर्या, तनाव प्रबंधन का भी किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।