Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में वोटरों को साधने के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, BJP की 260 महिला नेताओं को मिल गया टास्क

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 09:58 PM (IST)

    भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। 125 विधानसभा क्षेत्रों में 260 महिला विस्तारक भेजी गई हैं। ये विस्तारक स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महिला संपर्क अभियान की रणनीति बनाएंगी। उनका लक्ष्य जीविका दीदियों पंचायत प्रतिनिधियों और लाभार्थी महिलाओं तक पहुंचना है। वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगी।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    रमण शुक्ला, पटना। विधानसभा चुनाव तैयारियों की फील्डिंग सजाने शनिवार से 125 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की 260 प्रवासी महिला विस्तारक उतर गईं हैं।

    इसमें पांच प्रांतों से आईं पार्टी की हार्डकोर नेत्रियां पहले चरण में सात दिन (26 जुलाई से 2 अगस्त) तक आगामी दो महीने की कार्ययोजना पर स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं के साथ आधी आबादी संपर्क अभियान को लेकर रोडमैप तैयार करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार भाजपा के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रवासी महिला विस्तारकों को लगाया है।

    भाजपा की ओर से चिह्नित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची महिला विस्तारकों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र की विस्तारक हैं। पार्टी की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का दायित्व दो-दो विस्तारकों को दिया गया है। इसके अतिरिक्त 10 नेत्रियों को मॉनिटरिंग में लगाया गया है।

    पार्टी को ओर से दिया टास्क

    पहले चरण में सात दिवसीय प्रवास के क्रम में प्रथम दिन विधानसभा क्षेत्र में विधायक, पूर्व विधायक एवं विधानसभा चुनाव लड़े हुए प्रत्याशियों के साथ बैठक का कार्यक्रम दिया गया।

    इसमें भाजपा के विधानसभा संयोजक, पार्टी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा के पालक एवं विधानसभा क्षेत्र के एक सक्रिय महिला पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है।

    वहीं, दूसरे चरण में जीविका बहनों के साथ बैठक करेंगी। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क करना है। इसमें जीते हुए एवं चुनाव लड़े हुए प्रत्याशियों को बैठक के लिए आमंत्रित करने का टास्क दिया गया है।

    इसके अतिरिक्त बुद्धिजीवी महिला संपर्क जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षिका, समाजसेवी महिला, उद्यमी महिला एवं आंगनबाड़ी के साथ शिवचर्चा बहनों से बैठक करने का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी बहनों के साथ बैठक सुनिश्चित करना है।

    शक्ति केंद्र स्तर पर साधेंगी संपर्क

    विस्तारकों को प्रमुख रूप से बढ़ता बिहार, महिलाओं को अधिकार, जीवन का सम्मान, एनडीए सरकार स्लोगन को प्रत्येक बैठक में आधार बनाकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाने का सूत्र वाक्य दिया गया है। मुख्य रूप से 20 बिंदुओं पर फोकस करेंगी।

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला आरक्षण, पंचायती राज में ऐतिहासिक 50 प्रतिशत आरक्षण प्रतिनिधित्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ऐतिहासिक वृद्धि, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, लखपति दीदी योजना, जीविका समूह, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, स्वच्छ भारत योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नमो ड्रोन दीदी, जनधन खाता लाभ और उपलब्धियों से अवगत कराने की पहल करेंगी।

    यह भी पढ़ें-

     'महुआ सीट से निर्दलीय लड़ूंगा विधानसभा चुनाव', तेज प्रताप यादव का बड़ा एलान; टोपी का कलर भी बदला