विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: इन उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों पर लग जाएगा ताला! शिक्षकों के लिए भी बड़ा फैसला लेने की तैयारी में KK Pathak

Published: Sat, 10 Feb 2024 05:35 PM (IST)

बिहार में जिन नव-उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में 30 सितंबर तक किसी भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ तो उसे बंद ...और पढ़ें

Bihar News: इन उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों पर लग जाएगा ताला।
Bihar News: इन उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों पर लग जाएगा ताला।

HighLights

  1. बिना नामांकन वाले उत्क्रमित माध्‍यमि‍क विद्यालयों को बंद करने पर विचार।
  2. शिक्षा विभाग ने छात्र नामांकन के लिए 30 सितंबर तक तय किया समय।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में जिन नव-उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में 30 सितंबर तक किसी भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ, तो उसे बंद करने पर शिक्षा विभाग द्वारा विचार किया जाएगा। वहां के शिक्षक किसी अन्य माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित किए जाएंगे।

हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से तीसरे चरण में नियुक्त होने वाले शिक्षकों को छात्रविहीन ऐसे विद्यालयों में भी पदस्थापित किया जाएगा, ताकि नामांकन लेकर उन विद्यालयों में भी पढ़ाई शुरू कराई जा सके।

इसके बाद भी छात्र नामांकन नहीं लेते हैं, तो उन विद्यालयों को बंद करने का निर्णय होगा। अभी ऐसे माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन अभियान चलाने का निर्देश है।

केके पाठक ने जिलाधिकारियों को दिया निर्देश 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि नवउत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या शून्य भी हो तो, सभी विषयों के शिक्षकों को उन विद्यालयों में भेजना चाहिए। बशर्ते कि जिले में बिहार लोक सेवा आयोग से उतनी संख्या में अनुशंसा उपलब्ध हो। शिक्षकों की यह संख्या 10 से 15 हो सकती है।

मांकन अभियान चलाने का निर्देश

यह भी ध्यान रखना होगा कि जिन विद्यालयों में नामांकन अभी शून्य है, वहां सितंबर के अंत तक कक्षा नौवीं और दसवीं में नामांकन अभियान चलाएं। इसी तरह उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं में छात्रों के नामांकन अभियान चलाना होगा।

शिक्षकों के पदस्थापन के लिए मांगा प्रस्ताव

शिक्षा विभाग ने पंचायत स्तर पर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापन के प्रस्ताव सभी जिलाधिकारियों से मांगा है। साथ ही जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि ऐसे विद्यालयों में अध्यापकों के पदस्थापन में विलंब नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Niyojit Teacher News: नियोजित शिक्षकों की टेंशन दूर, सक्षमता परीक्षा को लेकर नया अपडेट आया सामने; केके पाठक ने दी खुशखबरी

Photos: फ्लोर टेस्ट से पहले बोधगया पहुंचने लगे भाजपा विधायक, सभी पर रखी जा रही कड़ी नजर, देखें शानदार तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।