Bihar Transfer Posting: डेढ़ दर्जन जिलों को मिले नए डीपीओ-पीओ, 21 अफसरों की डेपुटेशन पर पोस्टिंग
शिक्षा विभाग पटना ने एक महत्वपूर्ण फेरबदल में 21 अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न जिलों में तैनात किया है। यह तैनाती जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) और कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) के पदों पर हुई है। इन अधिकारियों को बिहार शिक्षा सेवा के प्रशासन उप संवर्ग से नियुक्त किया गया है। तबादलों का यह आदेश शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार द्वारा जारी किया गया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा विभाग ने बुधवार को 21 अधिकारियों की तैनाती प्रतिनियुक्ति के आधार पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में की है। यह तैनाती जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) के पदों पर हुई है। प्रतिनियुक्त किए गए संबंधित अधिकारी बिहार शिक्षा सेवा के प्रशासन उप संवर्ग के हैं। इससे संबंधित आदेश शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया।
आदेश के मुताबिक बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की प्रियंका रानी को सारण का कार्यक्रम पदाधिकारी, बक्सर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. शारिक अशरफ को भोजपुर का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, खगड़िया के कार्यक्रम पदाधिकारी निशीथ प्रणीत सिंह को कटिहार का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह, सहरसा में प्रतिनियुक्त पूर्णिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार को दरभंगा का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अररिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि रंजन को कटिहार का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जमुई के कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन को औरंगाबाद का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है।
वहीं, भागलपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार वर्मा को नवादा का कार्यक्रम पदाधिकारी, जमुई की कार्यक्रम पदाधिकारी सोनी कुमारी को मुंगेर का कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी गोविंद कुमार को जहानाबाद का कार्यक्रम पदाधिकारी एवं मधेपुरा में प्रतिनियुक्त पटना के कार्यक्रम पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को सहरसा का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है।
लखीसराय की कार्यक्रम पदाधिकारी श्वेता को शिवहर का कार्यक्रम पदाधिकारी, नालंदा की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविता कुमारी को पटना का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मधुबनी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विमलेश कुमार चौधरी को रोहतास का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गया में प्रतिनियुक्त सीतामढ़ी के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गोपाल कृष्ण को पूर्वी चंपारण का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है।
नवादा की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को शेखपुरा का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, नवादा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. मजहर हुसैन को बेगूसराय का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सीतामढ़ी के कार्यक्रम पदाधिकारी शिशु राज सिंह को नवादा का कार्यक्रम पदाधिकारी, बक्सर में प्रतिनियुक्त पटना के कार्यक्रम पदाधिकारी विष्णुकांत राय को कैमूर का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है।
सीतामढ़ी के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अभिजीत को सिवान का कार्यक्रम पदाधिकारी, समस्तीपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार को दरभंगा का कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जहानाबाद के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आनन्द कुमार को गया का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की लालिमा की अररिया में प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गयी है। उन्हें बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में योगदान देने को कहा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।