विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जमुई की तरह समस्तीपुर में भी हो एनकाउंटर', बदसलूकी कांड से नाराज चिराग पासवान की CM से डिमांड

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM (IST)

बिहार के समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की से बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

चिराग पासवान ने CM सम्राट से की मांग (फोटो- PTI)

चिराग पासवान ने CM सम्राट से की मांग (फोटो- PTI)

HighLights

  1. समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, चार आरोपी गिरफ्तार।

  2. जमुई की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल।

  3. चिराग पासवान ने सीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में हुई इस घटना ने एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

जमुई के बाद समस्तीपुर में सामने आया मामला

समस्तीपुर में यह घटना बुधवार को करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में डैम बाइपास रोड पर हुई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की और चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चिराग पासवान ने CM सम्राट से की बड़ी मांग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने समस्तीपुर की घटना को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं और मामले में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। चिराग ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

जमुई मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले 19 सितंबर को जमुई में दो नाबालिगों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की।

पुलिस के मुताबिक, अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

लगातार दूसरी घटना से बढ़ी कानून-व्यवस्था पर चर्चा

जमुई के बाद समस्तीपुर में सामने आए मामले ने बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है।

चिराग पासवान ने भी प्रशासन की जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि जांच के बाद कानून के मुताबिक दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में स्कूटी सवार युवक-युवती से बदलसूकी, एक ही दिन में दूसरे कांड का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- 'घटना कहां नहीं होती है? अमेरिका-जापान में भी होती है', जमुई-समस्तीपुर कांड पर अशोक चौधरी का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें- जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह युवती से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने किया बैड 'टच'

यह भी पढ़ें- जमुई बैड टच कांड के आरोपित नंदन व हरेराम पर पुलिस का बड़ा एक्शन; बालू और शराब तस्करी की कुंडली खंगाल रही पुलिस