विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में स्कूटी सवार युवक-युवती से बदलसूकी, एक ही दिन में दूसरे कांड का वीडियो वायरल

By Mukesh KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 24 Sep 2026 05:28 PM (IST)

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में स्कूटी सवार युवक-युवती से भीड़ द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट का एक वीडियो वायरल ...और पढ़ें

यह तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है।

यह तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है।

HighLights

  1.  समस्तीपुर के मुसरीघरारी इलाके में हलचल बढ़ा

  2. स्कूटी से जा रहे एक युवक और युवती को लोगों घेरा

जागरण संवादाता, समस्तीपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने समस्तीपुर के मुसरीघरारी इलाके में हलचल बढ़ा दी है। वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक युवक और युवती को लोगों की भीड़ घेरती नजर आ रही है।

भीड़ के बीच दोनों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, बदसलूकी और मारपीट की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि एक ही दिन में इस तरह की दूसरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

लाटबसेपुरा पंचायत का बताया जा रहा वीडियो

वायरल वीडियो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत का बताया जा रहा है। इसमें सड़क पर स्कूटी सवार युवक-युवती के आसपास कई लोग जमा दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

कार्रवाई की मांग तेज

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

घटना की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं

हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक-युवती को भीड़ ने क्यों घेरा और विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई। वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम का निष्कर्ष निकालना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

पुलिस जांच के बाद खुलेगा राज

मामले में पुलिस की जांच का इंतजार है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां, शामिल लोगों की पहचान और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह युवती से बदसलूकी, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने किया बैड 'टच'

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो शेयर करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी पर सांसद का कड़ा संदेश, बोलीं- नहीं होगा समझौता