Bihar Politics: कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सेनेटरी पैड, कवर पर होगी राहुल गांधी की तस्वीर
बिहार कांग्रेस ने राज्य की पांच लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड देने की घोषणा की है। पार्टी पहले ही आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर चुकी है जिसके लिए माई बहन मान योजना शुरू की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर होगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टियां तरह-तरह के दावे और घोषणाएं कर रही है। इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस ने अब घोषणा की है कि बिहार की पांच लाख महिलाओं को पार्टी की तरफ से सेनेटरी पैड दिए जाएंगे।
इसके पूर्व बिहार कांग्रेस ने प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को ढाई हजार रुपए महीने की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था। इसके लिए बाकायदा में बहन मां योजना घोषित की गई है।
शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मतदान में आने वाली परेशानियां पर विचार किया।
वहीं, पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण में पहचान पत्र को लेकर आने वाली समस्याओं के संदर्भ में गहनता से विचार विमर्श किया गया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू के नेतृत्व में हुई बैठक में जिला अध्यक्षों को यह दायित्व सौंपा गया।
उनसे कहा गया कि अपने प्रभार वाले जिले में आने वाले सभी पंचायत एवं प्रखंडों में घूम-घूम कर अधिक से अधिक लोगों को मतदाता परीक्षण का काम सजगता पूर्वक करने का जिम्मा सौंपा गया ताकि उनके नाम मतदाता सूची से हटाए ना जा सके।
करीब ढाई से 3 घंटे चली बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मीडिया से बात की और ऐलान किया कि कांग्रेस महिला कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करेगी।
उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ यह संदेश भी होगा कि बिहार कांग्रेस में गरीब महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए माई बहन मान योजना घोषित की है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
राजेश और कृष्णा ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बिहार में मतदाताओं के अधिकार छीनने के प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस आवाज बुलंद करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी हम चुनाव आयोग से मिल चुके हैं और इसी मुद्दे पर शुक्रवार की शाम बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भी महागठबंधन का एक प्रतिनिधि मंडल मुलाकात करेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।