Bihar Politics: कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, अब थामेंगे इस बड़ी पार्टी का हाथ
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक राम ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। वे कई वर्षों तक कांग्रेस में रहे और अब जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं जेडीयू में शामिल होने की पुष्टि की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें हाशिए पर रखा गया था।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम ने पार्टी को अलविदा कहने का फैसला किया है। वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद अशोक राम रविवार को जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। अशोक राम ने खुद जेडीयू में शामिल होने की पुष्टि की है।
डॉ. अशोक राम बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं। उनका नाम बिहार के दलित नेताओं में शुमार है। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे छह बार विधायक भी रह चुके हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि वे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से नाराज थे। अल्लावरु ने उन्हें हाशिए पर डाल दिया था। अपनी उपेक्षा से वे काफी नाराज थे।
अशोक राम ने रविवार को पार्टी छोड़ने की पुष्टि की और कहा कि वे बेहद निजी कारणों से कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं। वे रविवार दोपहर जेडीयू कार्यालय में जेडीयू में शामिल होंगे। राजेश राम के पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, वे सांसद और विधायक भी रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।