विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: अब इस बड़ी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ज्वाइन की JDU, नीतीश को मिला पॉलिटिकल माइलेज

Published: Fri, 25 Jul 2025 08:15 PM (IST)

वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को जदयू का दामन थाम लिया। पटना स्थित जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित ...और पढ़ें

VIP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ज्वाइन की JDU, नीतीश को मिला पॉलिटिकल माइलेज
VIP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ज्वाइन की JDU, नीतीश को मिला पॉलिटिकल माइलेज

HighLights

  1. वीआईपी प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू में शामिल
  2. उमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता
  3. अतिपिछड़ों के कल्याण पर जोर

राज्य ब्यूरो, पटना। वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार चंद्रवंशी शुक्रवार को जदयू में शामिल हो गए। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें जदयू की सदस्यता दिलायी।

समारोह में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी, व नरेंद्र चंद्रवंशी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि अतिपिछड़ा समाज के कल्याण और उत्थान को ले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की मिसाल पूरे देश में नहीं मिलती।

भाजपा ने हमारे चार विधायक लिए हम उनके 40 एमएलए छीनेंगे : सहनी

दूसरी ओर, विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि भाजपा ने हमारी पार्टी के चार विधायक छीने थे, परंतु हम उनसे उनके 40 विधायक छीन लेंगे। यह सम्मान वापस लेने की लड़ाई है। सहनी शुक्रवार को बापू सभागार में वीआइपी की ओर से फूलन देवी के शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।

इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम में नेताओं ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। सहनी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीआईपी का एक-एक कार्यकर्ता फूलन देवी के न्याय के लिए लड़ता रहा है।

उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने सांसद बनकर शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, खासकर महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ी।

वहीं, तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है और 11 साल से केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार है, लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, पलायन बढ़ गया है। बिहार में किसानों की आय कम हो गई है, बिहार सभी क्षेत्रों में पीछे हैं।

उन्होंने लोगों से 20 साल पुरानी सरकार को बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। उन्होंने लोगों से एक बार मौका मांगते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाएं, जहां बिहार की तरक्की की बात होगी। बिहार अव्वल राज्यों में हो, इसके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास विजन नहीं है, जबकि हमलोगों के पास विजन भी है और रोडमैप भी है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'इस साल छठ के बाद...', प्रशांत किशोर ने खोल दिए अपने पत्ते; लालू का भी लिया नाम

यह भी पढ़ें- BJP से 2019 में बगावत, अब 2025 में मिला तोहफा; बहू के बाद ससुर की भी Lalu Yadav ने लगा दी 'लॉटरी'