यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'इस साल छठ के बाद...', प्रशांत किशोर ने खोल दिए अपने पत्ते; लालू का भी लिया नाम
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राघोपुर में बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के ...और पढ़ें

HighLights
- प्रशांत किशोर ने शिक्षा पर वोट देने का आग्रह
- बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाने का वादा
- दिसंबर 2025 से पेंशन योजना शुरू होगी
संवाद सूत्र, राघोपुर (सुपौल)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने शुक्रवार को निर्मली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर के लखीचंद साहू उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार के नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी को मंदिर के लिए वोट दिया, जो अब बन चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि जाति के नाम पर वोट देने पर नीतीश कुमार ने जाति गणना कराई। पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्रियां स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट नहीं दिया, जिसके कारण आपके बच्चे गुजरात में जाकर उन फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहे हैं।
