विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस गर्मी को और हॉट करने आ रही 'निरहुआ' और आम्रपाली की जोड़ी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 04 May 2017 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 05 May 2017 11:35 PM (IST)

भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार हॉट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ 2 दर्शकों के बीच गर्मी बढ़ाने के लिए तैयार है।

इस गर्मी को और हॉट करने आ रही 'निरहुआ' और आम्रपाली की जोड़ी
इस गर्मी को और हॉट करने आ रही 'निरहुआ' और आम्रपाली की जोड़ी

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी फिल्मों की 'रानी' कहे जाने वाली आम्रपाली दूबे की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार यह सुपरहिट जोड़ी मई की भीषण गर्मी में और आग भड़काने आ रही है।

बाहुबली-2 का तूफान थमने के बाद अब एक बार फिर अपनी फिल्म का सिक्वल लेकर आ रही है। नाम है निरहुआ हिंदुस्तानी-2। यह फिल्म 12 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता राहुल खान हैं। यूट्यूब पर इसके ट्रेलर को अब तक 18 लाख बार देखा जा चुका है।

निरहुआ हिंदुस्तानी-2 में निरहुआ, आम्रपाली के साथ एक नई अभिनेत्री लांच हो रही है जिसका नाम है संचिका बनर्जी। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी के बीच एक और अभिनेत्री फिल्म की कहानी में कितना तड़का लगाएगी यह देखा काफी दिलस्चप होगा।

वहीं यह जोड़ी जल्द ही एक और फिल्म 'बलमा सिपहिया' में साथ नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ में कुछ पहले ही हुई है। वहीं अब आम्रपाली दूबे अपनी एक और फिल्‍म 'गबरु' की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। फिल्म गबरु में वह एक्‍शन करती दिखेंगी।

बता दें कि आम्रपाली खुलेआम सोशल मीडिया पर ऐलान कर चुकी हैं कि वह निरहुआ से प्यार करती हैं। हालांकि शादी को लेकर अभी तक इस चर्चित जोड़ी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

वर्ष 2014 में आम्रपाली दूबे ने पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म में काम किया। यह फिल्म थी निरहुआ हिंदुस्तानी। आम्रपाली दूबे और निरहुआ की हॉट जोड़ी ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस में जैसे आग सी लगा दी। इस फिल्म ने यूपी और बिहार में धूम मचा दी।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब: क्या‍ अभिषेक बच्चन बनेंगे सरकारी बाबू? बिहार में चर्चा, जानिए

निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफलतम फिल्मों में शुमार हुई। यह निरहुआ की 50 वीं फिल्‍म थी। इस हॉट जोड़ी को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। इस फिल्म में निरहुआ अपनी ड्रीम गर्ल की तलाश में मुंबई जाते हैं जहां उनकी मुलाकात सोना यानि आम्रपाली दूबे से होती है।