यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अजब-गजब: क्या अभिषेक बच्चन बनेंगे सरकारी बाबू? बिहार में चर्चा, जानिए
क्या अभिषेक बच्चन सरकारी बाबू बनेंगे? उनके नाम से जारी एसएससी की एमटीएस परीक्षा के एक प्रवेश पत्र से तो ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन से जुड़ा यह मामला ‘जरा हटकर’ है। मामला है तो राजस्थान का, लेकिन इसकी चर्चा बिहार के यंगस्टर्स में खूब हो रही है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के मल्टी टास्किंग स्टाफ के पहले फेज की परीक्षा का एक प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें अभिेषक बच्चंन को परीक्षार्थी दिखाया गया है।
बीते रविवार को एसएससी की मल्टी टास्किंग स्टाफ की परीक्षा थी। इसके प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए। परीक्षा भी हुई। इसी परीक्षा का अभिषेक के नाम से जारी प्रवेश पत्र वायरल हो गया है।
प्रवेश पत्र में बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन की तस्वीर है। जन्म तिथि के कॉलम में 1 जनवरी 1995 दर्ज है। रॉल नंबर को मिटा दिया गया है। इतना ही नहीं, प्रवेश पत्र में अभिेषेक को महिला बताया गया है।
यह भी पढ़ें: अजब-गजब: बंदर के आतंक खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे यहां के लोग
जागरण डॉट कॉम की तहकीकात में यह प्रवेश पत्र एसएससी की वेबसाइट पर पाया गया। इसपर अभिेषक बच्चन का पता 69, ट्रिपल एक्स कॉलोनी, जयपुर, लातूर, महाराष्ट्र दर्ज है। प्रवेश पत्र पर अभिषेक का परीक्षा केंद्र जयपुर है।
यह भी पढ़ें: SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ की परीक्षा रद, जानिए किनका Re Exam लेगा आयोग
इस प्रवेश पत्र की चर्चा बिहार में खूब हो रही है। खासकर यंगस्टर्स इसे फेसबुक व वॉट्सएप पर शेयर कर रहे हैं। इस मामले में एसससी का पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है।
