Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhojpuri Cinema: काजल राघवानी को लंदन में होते-होते प्यार हो गया, होश उड़ा देगी यह अनोखी लव स्टोरी

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 03:50 PM (IST)

    Bhojpuri Cinema भोजपुरी फिल्म ‘होते होते प्यार हो गया’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें लव कामेडी व सस्पेंस का तड़का है। फिल्‍म में प्रदीप पांडेय चिंटू व काजल राघवानी की हिट जोड़ी रिपीट हुई है। फिल्‍म की शूटिंग भी लंदन में हुई है।

    Hero Image
    भोजपुरी फिल्‍म 'होते-होते प्यार हो गया' में काजल राघवानी एवं प्रदीप पांडेय चिंटू।

    पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bhojpuri Cinema: भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, व काजल राघवानी की फिल्म ‘होते होते प्यार हो गया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में लव, कामेडी व सस्पेंस का तड़का है। इसमें अभिनेत्री सहर अफशा अतिथि कलाकार के रूप में नजर आएंगी। फिल्‍म का लोकेशन लंदन है। शूटिंग भी लंदन में ही हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंदन में एक भारतीय लड़के-लड़की की कहानी

    'होते होते प्‍यार हो गया' फिल्म की कहानी में एक भारतीय लड़के को लंदन में एक भारतीय लड़की से प्‍यार हो जाता है। इसमें लड़के के इंप्रेशन जमाने की कोशिश, फिर दोनों के बीच प्यार भरे नोक-झोंक एवं तकरार के बाद अंतत: प्यार हो ही जाता है। लेकिन यह केवल लव स्‍टोरी नहीं है। इसका क्लाइमेक्स होश उड़ा देता है। इसमें कामेडी व सस्‍पेंस भी है।

    सभी वर्ग को भाने वाली है नई भोजपुरी स्टाइल

    बात गानों व संवाद की करें तो यह फिल्‍म जरा हटकर है। इनमें सरल, शिष्‍ट और सभी वर्ग के दर्शकों को भाने वाली नई भोजपुरी स्टाइल है। ऐसे में अभी तक सामान्‍यत: एक खास वर्ग को केंद्र में रखकर बनाई जाने वाली भोजपुरी फिल्‍मों से यह हटकर है।

    भोजपुरी फिल्‍मों की चिंटू-काजल की हिट जोड़ी

    भोजपुरी फिल्‍मों में प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की जोड़ी हिट है। फिल्‍म में इसे रिपिट किया गया है। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू व काजल राघवानी के साथ अवधेश मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, अमित शुक्ला, श्रद्धा नवल, खुशी झा, कृष्ण कुमार व अदिति रघुराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी की है तो संगीत सजन मिश्रा व लिरिक्स आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी, यादव राज, रोहित और वसीम काजी के हैं। डीओपी वासु तो कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता, संजय कोंर्वे व प्रवीण सेलार हैं। फिल्‍म की प्रस्तुति अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स इंटरप्राइजेज ने की है। इस फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्माता मनीषा सिन्हा व शिवांशु पांडेय तथा निर्देशक आनंजय रघुराज कहते हैं कि उन्‍हें फिल्‍म से बहुत उम्‍मीद है।