पिता की मौत की आई खबर, स्टेज पर परफॉर्मेंस दी और रोने लगे पवन सिंह
भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के पिता का शनिवार को निधन हो गया इसके बाद रविवार को पवन सिंह ने स्टेज शो किया क्योंकि इसका वो वादा कर चुके थे। स्टेज शो करते हुए पवन रोने लगे।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के पिता का शनिवार की रात निधन हो गया। पिता के निधन की खबर उन्हें इंदौर में मिली जहां वो रविवार को होने अपने वाले लाइव शो के लिए पहुंचे थे। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद भी पवन सिंह शो को कैंसिल नहीं किया। रविवार रात उन्होंने शो किया इस दौरान लोगों से बात करते हुए पवन सिंह रोने लगे।
पवन ने लोगों से बात करते हुए कहा कि आपलोगों के लिए पवन सिंह हमेशा तैयार है। आम लोग मेरे लिए भगवान हैं। आप लोगों का भरोसा नहीं टूटे, इसके लिए मुझे आना पड़ा। घर से बार-बार कॉल आ रहा था। जब रिसीव नहीं किया तो मैसेज आया कि घर पर बात कर लीजिए।
फिर मैं अपने चाचा और गुरू अजीत सिंह को कॉल किया। मैंने चाचा से पूछा कि क्या हाल है। चाचा ने कहा कि सब ठीक है, लेकिन गांव जल्दी आना होगा। मैंने कहा कि रविवार को शो करना है। करके आते हैं। तो बोले की जल्दी आना होगा। मैंने कहा कि आपलोग मुझ से कुछ छुपा रहे है क्या? इसके बाद पवन सिंह स्टेज पर रोने लगे।
पवन सिंह के पिता रामाशंकर सिंह का आज अंतिम संस्कार किया गया। रामाशंकर सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया था। पवन के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव से निकले शव यात्रा में सैकडों लोग शामिल हुए। पवन ने भाइयों के साथ शव को कंधा दिया।
पवन सिंह के बड़े भाई राणू सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। शव यात्रा पवन सिंह के पैतृक गांव जोकहरी से निकाली गई। रामाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार गंगा किनारे महुली घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पवन सिंह और उनके भाई रोने लगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।