विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bettiah Raid: 3 करोड़ से ज्यादा कैश, लाखों के गहने और जमीन; विजिलेंस ने बताया DEO के ठिकानों से क्या-क्या मिला

Published: Sat, 25 Jan 2025 08:41 AM (IST)

बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रहे रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम की छापामारी ...और पढ़ें

DEO रहे रजनीकांत प्रवीण के आवास से मिले तीन करोड़ 56 लाख 22 हजार रुपये नगद
DEO रहे रजनीकांत प्रवीण के आवास से मिले तीन करोड़ 56 लाख 22 हजार रुपये नगद

HighLights

  1. दरभंगा में पत्नी के आवास से 03 करोड़ से अधिक नकद मिला
  2. डीईओ के बेतिया आवास से 55.62 लाख रुपये नकद मिला

राज्य ब्यूरो, पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रहे रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों पर तलाशी और नोटों की गिनती का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने डीईओ के दरभंगा और बेतिया के ठिकानों से कुल तीन करोड़ 56 लाख 22 हजार रुपये नकद मिले हैं।

छापामारी में मिली नगदी और लाखों के गहने

  • इनमें दरभंगा स्थित डीईओ की पत्नी सुषमा कुमारी के आवास से ही तीन करोड़ 60 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
  • इसके अलावा डीईओ के बेतिया आवास से 55 लाख 62 हजार रुपये नकद मिला है।
  • इसके अलावा लाखों के गहने और कई शहरों में जमीन के दस्तावेज आदि बरामद किए गए हैं।

एसवीयू ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर गुरुवार को डीईओ के बेतिया, दरभंगा, मधुबनी समेत छह स्थानों पर एक साथ छापा मारा था।

छापामारी में मिली नगदी।

छापामारी की यह कार्रवाई न्यू कॉलोनी डाकबंगला रोड बेतिया, हरि वाटिका, वसंत विहार, सरिसवा रोड, बेतिया, नचारी झा रोड वार्ड 27 समस्तीपुर, ओपेन बिरला माइंड स्कूल, दरभंगा, रेंटल रेसीडेंट हाउस सकरी थाना मधुबनी में की गई।

छापामारी में इतनी नकद राशि मिली कि एसवीयू अधिकारियों को बैंककर्मियों को बुलाना पड़ा। कई बोरों और बैग में जमीन के दस्तावेज और नोटों के बंडल छिपाकर रखे हुए थे। रात भर नोट गिनने वाली मशीन से नोटों की गिनती की गई। इस मामले में गुरुवार को ही डीईओ को निलंबित भी कर दिया गया था।

संविदा शिक्षक थी पत्नी, अब स्कूल की मालिक

एसवीयू की जांच में पता चला है कि निलंबित डीईओ की पत्नी सुषमा कुमारी पहले संविदा शिक्षिका थीं। बाद में उन्होंने यह सेवा छोड़ दी और स्कूल का व्यवसाय शुरू कर दिया।

अभी वह दरभंगा में ओपन माइंड बिरला स्कूल चला रही हैं, जिसकी वह निदेशक सह मालकिन हैं। यह स्कूल उनके नाम पर खरीदी गई जमीन पर ही बना है। इसके साथ ही समस्तीपुर और मधुबनी में भी व्यवसाय संचालित है।

अपनी 20 साल की सेवा के दौरान डीईओ ने अवैध कमाई की जिसका इस्तेमाल स्कूल, होटल, परिवहन आदि में निवेश के लिए किया गया है।

दस्तावेज के मुताबिक डीईओ ने पटना में रिजॉर्ट खोलने और बस की खरीद को लेकर भी काली कमाई का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही बगहा, दरभंगा, समस्तीपुर में भी जमीन की खरीद की गई है, जिनका मूल्यांकन और सत्यापन कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Bettiah DEO: पलंग के नीचे, अलमारी और ड्रेसिंग टेबल से मिले 2 करोड़ कैश; सामने आई रजनीकांत की काली कमाई

FIITJEE पर बच्चों की फीस हड़पने की आरोप, जांच में जुटी पुलिस; आरोपितों से मांगे इन 4 सवालों के जवाब