Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: एडीएम की रैंकिंग में बांका पहले स्थान पर, टॉप 10 में पटना को नहीं मिला स्थान

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 02:33 PM (IST)

    मई महीने की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी रैंकिंग में बांका के एडीएम (राजस्व) के कामकाज को पहले नंबर पर रखा गया है। पटना खराब उपलब्धि वाले जिलों की सूची में चौथे नम्बर पर है। शेखपुरा दूसरे मधुबनी तीसरे और जहानाबाद चौथे स्थान पर कायम है।

    Hero Image
    एडीएम की रैंकिंग में बांका पहले स्थान पर है। सांकेतिक तस्वीर।

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी मई महीने की रैंकिंग में बांका के एडीएम (राजस्व) के कामकाज को पहले नंबर पर रखा गया है। शेखपुरा दूसरे, मधुबनी तीसरे और जहानाबाद चौथे स्थान पर कायम है। पटना खराब उपलब्धि वाले जिलों की सूची में चौथे नम्बर पर है। रैंकिंग शनिवार को जारी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल की तुलना में औरंगाबाद एक पायदान उछलकर छठे से पांचवें तो नालंदा एक पायदान खिसककर पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है। कैमूर सातवें और सीतामढ़ी आठवें स्थान पर बरकरार है। विभागीय मंत्री संजय सरावगी का गृह जिला दरभंगा 10 वें से नौवें स्थान पर आ गया है। अरवल ने 13 वें स्थान से छलांग लगाकर टाप 10 में जगह बना ली है। किशनगंज नौवें से खिकस कर 20 वें स्थान पर चला गया है।

    पूर्णिया 11वें और मधेपुरा 12वें स्थान पर स्थिर है। नवादा 15 वें से 13वें, पूर्वी चंपारण 14वें से 15वें स्थान पर आ गया है। खगड़िया 19वें से 16वें, मुंगेर 21वें से 17वें, बक्सर 22 वें से 18वें और मुजफ्फरपुर 24वें से 19वें स्थान पर आ गया है। दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन प्लस के पर्यवेक्षण, अंचल कार्यालयों के निरीक्षण, अभियान बसेरा 2, दाखिल-खारिज रिविजन, आधार सीडिंग, जमाबंदी कैंसिलेशन एवं आनलाइन सुनवाई की गति पर रैंकिंग तय की जाती है। इसके लिए सौ अंक निर्धारित हैं।

    उपलब्धियों में अव्वल 10 जिले: बांका 

    73.32 अंक, शेखपुरा : 70.73, मधुबनी : 70.49, जहानाबाद : 70.46, औरंगाबाद : 69.01, नालंदा : 68.15, कैमूर : 66.98, सीतामढ़ी : 65.04, दरभंगा : 62.69 एवं अरवल : 62.34 अंक। ये हैं फिसड्डी जिले: सारण : 50.44, बेगूसराय : 50.14, लखीसराय : 49.07, पटना : 49.04, रोहतास : 47.95, शिवहर : 47.08, गोपालगंज : 44.23, भागलपुर : 44.05, सहरसा : 43.18 एवं अररिया : 43.15 अंक।

    सभी कार्यालयों की रैंकिंग राजस्व कार्यों के आधार पर की जा रही है। इसमें एडीएम की तरफ से किये अंचल कार्यालयों के निरीक्षण को भी शामिल किया गया है। साथ ही एडीएम राजस्व न्यायालय में आनलाइन विवादों की सुनवाई के आधार पर भी अंक प्रदान किए जा रहे हैं। राजस्व न्यायालयों में समयबद्ध सुनवाई से आमजनों के कार्यों को गति मिलने लगी है।

    संजय सरावगी, मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग।