विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना में बड़ा हादसा, कंकड़बाग के रामलखन पथ पर क्रेन से ऑटो की टक्कर; सात लोगों की मौत

Published: Tue, 16 Apr 2024 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 12:38 PM (IST)

Patna Accident News बिहार की राजधानी पटना से मंगलवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां के ...और पढ़ें

पटना : कंकड़बाग के रामलखन पथ पर क्रेन से ऑटो की टक्कर, सात लोगों की मौत
पटना : कंकड़बाग के रामलखन पथ पर क्रेन से ऑटो की टक्कर, सात लोगों की मौत

HighLights

  1. मृतकों में ससुर, बेटी-दामाद और बच्चा शामिल
  2. हादसे के बाद क्रेन और ऑटो चालक फरार

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को एक बड़ा हादासा हो गया। एक क्रेन से ऑटो रिक्शा की टक्कर की वजह से इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार, यहां के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में न्यू बाईपास पर रामलखन पथ मोड़ के समीप क्रेन की टक्कर से ऑटो से हो गई थी। ऑटो में आठ लोग सवार थे। 

इनमें से चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। तीन अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा मीठापुर से जीरो माइल की तरफ से जा रहा था, तभी मेट्रो निर्माण कार्य में लगी क्रेन से उसकी टक्कर हो गई। इधर, हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

घटना के बाद ऑटो चालक हुआ फरार

पटना न्यू बाईपास पर यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे में ससुर, बेटी-दामाद और नाती समेत कुल सात लोगों की जान चली गई। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित राम लखन पथ का है।

सुबह करीब 3:44 पर मेट्रो बाईपास पर क्रेन से पटना मेट्रो के निर्माण का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पुराने बस स्टैंड की तरफ से आ रहे ऑटो रिक्शा की क्रेन से टक्कर हो गई। टेंपो पर कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई।

लापरवाही पड़ी भारी, सीसीटीवी में सामने आई सच्चाई

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण यह हादसा हुआ। पटना मेट्रो के कार्य समय क्रेन के आसपास कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था। घटना के बाद बिना किसी को सूचना दिए क्रेन चालक क्रेन लेकर मौके से फरार भी हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें क्रेन मेट्रो के कार्य कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

बता दें कि घटना में मोतिहारी रोहतास नेपाल के लोग पटना जंक्शन से उतरकर ऑटो रिक्शा से जीरो माइल स्थित बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में राम कृष्ण नगर बाईपास पर यह हादसा हुआ।

पटना हादसे के मृतकों की सूची

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम इस प्रकार हैं। पिंकी सरण (28) और अभिनंदन (5) मोतिहारी जिले सेमरा सकरदिरा का रहने वाला है। लक्ष्मण दास जलेसर धाम नेपाल का रहने वाले हैं।

उपेंद्र कुमार बैठा (38) रोहतास जिले प्रेमपुर पतारी गांव का है। बैठा सासाराम से आ रहे थे। तीन अन्य मृतकों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अनिसाबाद से बैठी थी पिंकी

जानकारी के अनुसार, पिंकी सरण पटना के अनिसाबाद में टेंपो पर सवार हुई थी। जबकि उपेंद्र कुमार बैठा बस स्टैंड के पास से रिक्शा में सवार हुआ था। फिलहाल जानकारी मिल रही है टेंपो का चालक भी फरार है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी, ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने घटना के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। मेट्रो कार्य में लगी क्रेन और ड्राइवर को खोजा जा रहा है। वहीं, मृतकों का पोस्टमार्टम पटना के पीएमसीएच में कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

PM Modi Gaya Visit Live : 'हिम्मत नहीं कि अपने कामों पर...', गया में RJD पर जमकर बरसे पीएम मोदी; पूछ दिया ये सवाल

Pappu Yadav: पूर्णिया में पीएम मोदी की जनसभा पर क्या बोले पप्पू यादव? सवालों की लगाई झड़ी, खुलकर कह दिया सबकुछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।