बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, अशोक गहलोत बोले- महागठबंधन की सरकार बनते ही लागू होगी ये योजना
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सवाल उठाए और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार आने पर चिरंजीवी योजना लागू होगी जिससे लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा। गहलोत ने राजस्थान के राइट टू हेल्थ कानून का भी हवाला दिया और बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए और कहा चुनाव आयोग के इस कदम से भ्रम की स्थिति है।
दिल्ली में लोग पूछ रहे जन्म प्रमाण पत्र कहां से लाएं? चुनाव के पहले ऐसे कदम उठाने की क्या आवश्यकता पड़ गई? गहलोत सोमवार को सदाकत आश्रम में प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान भाजपा-जदयू सरकार पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाली के चरम पर पहुंचाने के आरोप भी लगाए।
लागू होगी चिरंजीवी योजना
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में चिरंजीवी योजना लागू होगी ताकि, लोगोंं को 25 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सके।
अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में राइट टू हेल्थ कानून बनाया गया। जिसमें आपातकालीन परिस्थिति में पूरा इलाज मुफ्त करने के प्रविधान किए गए। उन्होंने बिहार में डॉक्टर, आयुष डॉक्टर के साथ पारा मेडिकल स्टाफ की कमी को लेकर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिहार को बीमारू राज्य बना दिया है। डबल इंजन की सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को आईसीयू में डाल दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य की वर्तमान सरकार उदासीन बनी हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मदन मोहन झा, अभय दुबे, प्रेमचंद मिश्रा, अशोक कुमार, राजेश राठौड़ समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।