Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Paper Leak Case : पेपर लीक मामले में CBI का एक और बड़ा एक्शन, दो आरोपी को धर-दबोचा; एक सिविल इंजीनियर

    NEET UG Paper Leak Case नीट पेपर लीक मामल में सीबीआई की टीम लगातार जांच कर रही है। इस बीच कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। मामले में राज उगलवाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम 13 आरोपियों से रोज सवाल-जवाब कर रही है। इसी बीच रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    By Sunil Raj Edited By: Shashank Shekhar Updated: Tue, 16 Jul 2024 06:51 PM (IST)
    Hero Image
    नीट पेपर लीक मामले में जांच जारी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। NEET UG Paper Leak Case नीट यूजी पेपर लीक मामले में आरोपियों तक पहुंचने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की जांच लगातार जारी है। मामले के उद्भेदन में जुटी जांच एजेंसी रिमांड पर लिए गए 13 आरोपियों से रोज सवाल-जवाब कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिमांड पर आए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सीबीआइ ने नीट पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उसमें एक का नाम पंकज सिंह, जबकि दूसरे का नाम राजकुमार उर्फ राजू सिंह बताया जा रहा है। एक की गिरफ्तारी पटना और दूसरे की झारखंड के हजारीबाग से हुई है।

    नीट पेपर लीक मामले में जांच मिलने के बाद से सीबीआइ लगातार अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। आर्थिक अपराध और बिहार पुलिस ने अपनी जांच के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल सीबीआइ की रिमांड पर हैं।

    पूछताछ के दौरान मिली थी अन्य आरोपियों की जानकारी

    सूत्र बताते हैं कि इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को पेपर लीक के दो अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद सीबीआइ ने इनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को इन दोनों आरोपियों को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार उर्फ राजू सिंह को हजारीबाग के एक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया। गेस्ट हाउस को सील किए जाने की बात भी सामने आ रही है।

    दूसरी गिरफ्तारी पटना से हुई। गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज कुमार है। हजारीबाग से गिरफ्तार राजकुमार सिंह के संबंध पूर्व में गिरफ्तार जमालुद्दीन के साथ रहे हैं। राजकुमार उर्फ राजू के पहले हजारीबाग से एहसान उल हक, मो. इम्तियाज और मो. जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया था।

    नीट पेपर मामले में अब तक 29 आरोपी न्यायिक हिरासत में 

    पटना से गिरफ्तार पंकज पर आरोप है कि जिस ट्रंक से यूजी परीक्षा के पेपर लाए जा रहे थे, उन पेपरों में से एक पेपर उसी ने चोरी किया था, जिसे आगे बांटने के लिए उसने राजू को दिया था। पंकज जमशेदपुर से पढ़ा है और वह पेशे से सिविल इंजीनियर है। इन दोनों को सीबीआइ के विशेष कोर्ट में जल्द ही पेश किया जाएगा।

    बता दें कि नीट पेपर मामले में कुल न्यायिक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या अब 29 हो गई है। फिलहाल, सीबीआइ रिमांड में 13 आरोपी हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन जारी! मास्टरमाइंड पंकज और राजू सिंह को किया गिरफ्तार

    NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने रॉकी से की लंबी पूछताछ, कई ठिकानों पर दी दबिश