Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में डकैती का विरोध करने पर वृद्ध महिला की हत्या, नगद लेकर भाग निकले अपराधी

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 03:11 PM (IST)

    सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। एफएसएल और श्वान दस्ता को भी बुलाया गया। सीसीटीवी से एक फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। फुटेज में अपराधियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है जो पैदल ही फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए देखे गए। श्वान दस्ता भी उसी दिशा में गया।

    Hero Image
    डकैती का विरोध करने पर वृद्ध महिला की हत्या, नगद लेकर भाग निकले अपराधी

    संवाद सूत्र,फुलवारी शरीफ(पटना)। आदर्श नगर कालोनी रोड नंबर तीन में शुक्रवार की देर रात एक घर में घुसे डकैतों ने लूटपाट का विरोध करने पर 75 वर्षीय शांति देवी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। डकैतों ने घर का हरेक कोना खंगाल डाला। आलमारी में पड़े जेवरात और नकद लूटने के बाद वृद्ध के हाथ से कंगन और कान की बाली नोचकर फरार हो गए। घटना के समय वह घर में अकेली थी। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी फुलवारी शरीफ एवं फुलवारीशरीफ थाने के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। एफएसएल और श्वान दस्ता को भी बुलाया गया। सीसीटीवी से एक फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। फुटेज में अपराधियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है, जो पैदल ही फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए देखे गए। श्वान दस्ता भी उसी दिशा में गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शांति देवी के छोटे पुत्र नलिनी कांत शर्मा ने बताया कि वह एक समाचार पत्र में कार्यरत है। रात की ड्यूटी के बाद सुबह लगभग तीन बजे वह घर लौटे। नीचे के तल्ले पर अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह सात बजे चाय बनाकर जैसे ही वह मां के कमरे का दरवाजा खोले देखा कि वह मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी है। अलमारी का लाक टूटा है और गहने समेत कीमती सामान गायब हैं। उन्होंने इसकी सूचना भाई और बहनों के साथ ही पुलिस को दी।

    मृतका की पुत्री ने बताया कि घटना की जानकारी छोटे भाई नलिनी कांत से मिली। वह तुरंत घर पहुंची। उन्होंने कहा कि शायद लूटपाट करने वाले अपराधियों को उनकी हत्या कर दी। मां के गले से चेन, हाथ में अंगूठी और कान की बाली भी गायब हैं। उनसे अंतिम बार शाम में पांच बजे बात हुई थी। बताया था कि भइया ड्यूटी चला गया है। खाना बना कर गया है। मां रात में अकेली रहती है और छोटा भाई नाईट ड्यूटी करता है, जो भोर के तीन बजे वापस घर लौटता है।

    सिटी एसपी पश्चिमी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत होता है। जिस तरह महिला की हत्या की गई है और घर के कुछ हिस्सों को नहीं छुआ गया है, उससे लगता है कि घटना में किसी जानने वाले या करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

    अपराधियों ने रेकी के बाद घटना को दिया अंजाम

    शांति देवी का एक बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है और दूसरा बेटा नलिनी कांत प्रेस में काम करता है। अपराधियों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि रात में वह घर में अकेले रहती हैं। ऐसे में साफ है कि अपराधियों ने घर की रेकी की होगी। महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश किया तो बदमाशों ने तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

    दरवाजे का शीशा तोड़कर दाखिल हुए अंदर

    घर के प्रथम तल्ले पर एक वृद्ध महिला अकेले सो रही थी। अपराधियों ने घर में प्रवेश करने के लिए दरवाजे पर लगे शीशी को तोड़ दिया। शीशा टूटने की आवाज सुनकर महिला की नींद टूट गई होगी। कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने लूटपाट का विरोध किया होगा और अपराधी तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।