Patna News: जिले में 2,316 शिक्षक स्कूल से गायब, शिक्षा विभाग ने शुरू की खोजबीन
पटना के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद भी कई शिक्षक गायब हैं। लगभग 2316 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित हैं जबकि 3524 शिक्षक लंबी छुट्टी पर हैं। जिला शिक्षा कार्यालय इन शिक्षकों की खोज कर रहा है और फर्जी हाजिरी लगाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

जागरण संवाददाता, पटना। सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 23 जून को समाप्त हो गई, लेकिन जिले के स्कूलों में कई शिक्षक लंबी छुट्टी पर हैं। लंबी छुट्टी पर जाने वाले शिक्षकों की संख्या 3,524 है। इन शिक्षकों की छुट्टी अगले सप्ताह समाप्त हो जाएगी। इतना ही नहीं 2,316 ऐसे शिक्षक हैं, जो बिना आवेदन दिए स्कूल से गायब हैं।
इन शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टी के बाद अपनी उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज नहीं की है। जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर ऐसे शिक्षकों की खोज की जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है।
ई-शिक्षा कोष पोर्टल के अनुसार, पटना जिले में कुल 22,905 शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 17,065 शिक्षक प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी बना रहे हैं। गर्मी की छुट्टी के बाद फर्जी तरीके से ऑनलाइन हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों की खोज भी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। जिला स्तर पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने वाले शिक्षकों की रैंडम जांच कभी भी हो सकती है।
ग्रीष्मावकाश के बाद जिले में शिक्षकों की स्थिति, ब्लॉकवार
ब्लॉक | अनुपस्थित | छुट्टी पर | उपस्थित |
---|---|---|---|
पटना सदर (शहरी) | 315 | 339 | 1670 |
पालीगंज | 125 | 170 | 1052 |
दुल्हिन बाजार | 50 | 108 | 537 |
बिक्रम | 92 | 139 | 684 |
बिहटा | 133 | 236 | 1102 |
नौबतपुर | 90 | 238 | 953 |
मनेर | 97 | 192 | 858 |
दानापुर | 184 | 225 | 936 |
फुलवारीशरीफ | 88 | 159 | 791 |
संपतचक | 56 | 89 | 412 |
पुनपुन | 89 | 147 | 672 |
मसौढ़ी | 152 | 212 | 996 |
धनरूआ | 157 | 262 | 1176 |
फूटा | 86 | 156 | 756 |
दनियावां | 35 | 52 | 318 |
खुशरपुर | 50 | 71 | 427 |
बख्तियारपुर | 86 | 126 | 630 |
बाढ़ | 91 | 106 | 621 |
मोकामा | 65 | 124 | 600 |
अथमलगोला | 49 | 64 | 315 |
बेलछी | 30 | 62 | 329 |
घोषवारी | 39 | 42 | 241 |
पंडारक | 90 | 101 | 537 |
पटना सदर (ग्रामीण) | 67 | 104 | 452 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।