Bihar News: बिहार में 65 अधिकारियों को बनाया गया अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, यहां देखें लिस्ट
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 65 अधिकारियों को अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया है। इनमें बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार राजस्व सेवा के अधिकारी शामिल हैं। इस निर्णय से राज्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 65 अधिकारियों को अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया है। इससे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
इनमें 58 बिहार प्रशासनिक सेवा और सात बिहार राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। कई जिलों में एक से अधिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।
सुबोध कुमार को मधेपुरा, राजेश कुमार को खगड़िया, मो. गुलाम शाहिद को समस्तीपुर, मो. फहिमुद्दीन अंसारी को भोजपुर, भास्कर को किशनगंज, ललित कुमार सिंह को गोपालगंज, राकेश रंजन को भागलपुर, अजित कुमार को लखीसराय, संतोष कुमार सुमन को शेखपुरा एवं रंजीत कुमार को अरवल का अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।
इसी पद पर विक्रम भाष्कर झा को दरभ्ंगा, राजीव रंजन 1 को नालंदा, मो. कौशर ईमाम को बक्सर, सुजीत सुमन को कैमूर निलेश कुमार चौरसिया को कटिहार, विनय कुमार को नवादा, अशोक यादव को जमुई, मृत्युंजय कुमार को पटना, राजीव कुमार को औरंगाबाद, उदय शंकर मिश्रा को भागलपुर, शिवशंकर राय को मुजफ्फरपुर, लवकेश कुमार को पटना, अजय कुमार को समस्तीपुर एवं सुमित कुमार सिंह को सीतामढ़ी भेजा गया है।
अमित कुमर रंजन नवादा, चंद्रकांत सिंह रोहतास, मनोज कुमार अररिया, राजेश कुमार मुगेर, पंकज कुमार बेगूसराय, राकेश कुमार पश्चिमी चंपारण, विजय कुमार राय सहरसा, चंदन कुमार सुपौल, कुमार विमल प्रकाश मोतिहारी, पंकज कुमार सिवान, विवेक कुमार मिश्रा मधुबनी, विकेश पांडेय पूर्णिया, अमित कुमार सारण, संजीव कुमार सिंह गया, नीरज कुमार सिंह पटना, रंजन कुमार मुजफ्फरपुर, अमृत राज बंधु बक्सर, जयप्रकाश राय रोहतास और संजय कुमार महतो को भोजपुर को जिला अपर भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।
लक्ष्मण सिंह कैमूर, नितेश कुमार नालंदा, संतोष कुमार सिंह बेगूसराय, पंकज कुमार झा पटना, आमोद राज मुजफ्फरपुर, जितेंद्र कुमार पांडेय अररिया, सुमन कमार गया, आनंद कुमार गुप्ता नवादा, अवधेश प्रसाद पटना, सुजीत कुमार मुंगेर, उदय प्रसाद वैशाली, शिवेंद्र कुमार सारण, धनंजय कुमार बक्सर, शंभू मंडल पटना, चंद्रभानु कुमार सुपौल, रविशंकर सिन्हा मधुबनी, कमल नयन कश्यप पूर्वी चंपारण, प्रवीण कुमार पांडेय सीतामढ़ी, मनोज कुमार राय पश्चिमी चंपारण, विकास कुमार सिंह एवं शुभेंदु कुमारझा पटना एवं सत्येंद्र कुमार सिंह को सारण का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।