Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बिहार सरकार ने खरीदी 44 नई डीलक्स बस, कई शहरों को पटना से जोड़ेंगी; पढ़ें रूट चार्ट

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 04:12 PM (IST)

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 44 नई डीलक्स बसें खरीदी हैं जो पटना पहुंच चुकी हैं। निबंधन हो चुका है और परमिट की प्रक्रिया चल रही है। नवंबर में बसें चलने लगेंगी। ये बसें ननएसी हैं और प्रत्येक में 40 सीटें हैं। बसें पटना मुजफ्फरपुर पूर्णिया दरभंगा गया और भागलपुर बस प्रमंडलों के बीच आवंटित की गई हैं। परिवहन निगम ने 1.98 करोड़ रुपये में बसें खरीदी हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने 44 नई डीलस्क बसों का खरीद किया। सभी बसें पटना आ गई। निबंधन भी करा दिया गया। अब परमिट की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।

    निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि नवंबर माह में बसों का परिचान शुरू हो जाएगा। सभी डीलक्स बसें ननएसी है। प्रत्येक बस में 40 सीट है। बस के परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।नई बसों को बस प्रमंडलों के बीच आवंटित कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना बस प्रमंडल को आठ, मुजफ्फरपुर बस प्रमंडल को आठ, पूर्णिया बस प्रमंडल को आठ, दरभंगा बस प्रमंडल को आठ, गया बस प्रमंडल को छह और भागलपुर बस प्रमंडल को छह बसें उपलब्ध कराई गई हैं। परमिट बनाने का कार्य शुरू हो गया है। एक दिन सभी बसाें का परिचालन शुरू कराया जाएगा।

    परिवहन निगम ने 1.98 करोड़ की लागत से बसों का खरीद किया है। परिवहन निगम पटना से देवघर, वाल्मीकी नगर, किशनगंज, खगड़िया, वैशाली हाेते गोपालगंज, पुरौनाधाम सहित कई स्थानों के लिए बस के परिचालन कराने की तैयारी में है।

    परिवहन निगम का राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए बसों का परिचालन कराता है। सभी बसें फुलवारीशरीफ यार्ड में खड़ी की गई हैं। परमिट बनने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि कहां से कहां तक नई डीलक्स बसें चलेंगी।

    पुरानी बसें 11 प्रतिशत, नई के लिए निविदा

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पूर्व से पीपीपी मोड में चल रही बसों के लिए 11 प्रतिशत कमिशन तय दिया है। 78 बसों का अनुबंध समाप्त हो रहा था। सबका विस्तार कर दिया है। 11 प्रतिशत कमिशन देना होगा। पीपीपी मोड में नये बस मालिकों को प्रवेश का मौका दिया है। रूट स्तर पर निविदा निकाल दी गई है।

    निविदा में आने वाली राशि के आधार पर एकरनामा होगा। न्यूनतम 11 प्रतिशत कमिशन रखा गया है। पुराने अनुबंध वाले 86 बसों में से अब तक 30 बस निगम के साथ एकरनाका हो गया है। एकरनामा में सबसे पहले परमिट और फीटनेश देखा जा रहा है।

    दानापुर में बंद घर का ताला तोड़ नगद समेत लाखों का सामान चोरी

    दानापुर में चित्रकूट नगर रोड नम्बर दो मे बंद घर का ताला तोड़ चोरो ने दो लाख नगद समेत लाखों के जेवरात ले भागे। घटना कि जानकारी मिलते ही देर शाम पहुंचे गृहस्वामी भुनेश्वर प्रसाद ने घर का हाल देख परेशान हो गए। इस संबंध मे गृहस्वामी ने लिखित शिकायत किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।

    बताया जाता है कि चित्रकूटनगर निवासी भुवनेश्वर प्रसाद 2 नवंबर को पूजा पाठ करने के लिए परिवार के साथ अपने गांव गए थे। जिसका फायदा उठा चोरो ने घटना का अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सभी कमरे को खंगालते हुए चोरो ने दो लाख नगद समेत लाखो रूपए के जेवरात चोरी कर ले भागे।

    सोमवार को पड़ोसी के सूचना पर पहुंचे गृहस्वामी ने देखा तो ताला टूटा मिला। घर मे सारा सामान बिखरा था। घर मे रखा सारा सामान गायब था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुटी है।

    यह भी पढ़ें-

    Buxar Third Bridge: बक्सर में प्रस्तावित तीसरे पुल के डिजाइन में बदलाव, भरौली में बनेगा गोलंबर

    Vaishali News: को-ऑपरेटिव बैंक में 83 करोड़ का गबन, मामला सामने आते ही मचा हड़कंप; ED ने शुरू की जांच