बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले एडीएम, देखिए पूरी लिस्ट
बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को कर दिया है। रमण कुमार सिन्हा को पटना का एडीएम बनाया गया है।मनोज ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के 28 अफसरों को नई जवाबदेही दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। अपर समाहर्ता मुंगेर, डा. विद्यानंद को उप निदेशक, पंचायती राज, पटना प्रमंडल, अपर समाहर्ता, किशनगंज, ब्रजेश कुमार को अपर समाहर्ता (आपूर्ति), पटना, सामान्य प्रशासन विभाग मे प्रशासनिक अधिकारी, मनोरंजन कुमार को विशिष्ट पदाधिकारी (अनुभाजन), पटना,
अपर समाहर्ता, नालंदा, नौशाद अहमद को अपर समाहर्ता (विशेष) पटना, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) बांका, अमिताभ सिन्हा को अपर समाहर्ता (सामान्य) पटना, बिहार विकास मिशन के विशेष कार्य अधिकारी पवन कुमार को अपर समाहर्ता, मोतिहारी, सामान्य प्रशासन विभाग के विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार अपर समाहर्ता, जमुई, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) नालंदा, राजेश कुमार को अपर समाहर्ता, बेगूसराय, योजना एवं विकास विभाग के उप सचिव मनीष शर्मा को अपर समाहर्ता सीतामढ़ी, उप सचिव भवन निर्माण विभाग, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को अपर समाहर्ता, रोहतास, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) मधेपुरा, शिव कुमार को अपर समाहर्ता, भागलपुर, निदेशक लेखा प्रशासन, कैमूर, अजय कुमार को अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, अपर समाहर्ता, भागलपुर, राजेश झा को अपर समाहर्ता, दरभंगा, सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधांशु शेखर को अपर समाहर्ता लखीसराय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, किशनगंज, राशिद आलम को अपर समाहर्ता खगडिय़ा, सचिव, अति पिछड़ा वर्गों के लिए राज्य आयोग, मृत्युंजय कुमार को अपर समाहर्ता, शेखपुरा, सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमरेंद्र शाही को अपर समाहर्ता मुंगेर, ऊर्जा विभाग में उप सचिव अनुज कुमार को अपर समाहर्ता, किशनगंज, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) राजमोहन झा को अपर समाहर्ता अररिया, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत), पूर्णिया, जावेद अहसन को अपर समाहर्ता, सीवान, ग्रामीण कार्य विभाग के उप सचिव कृष्ण मोहन को अपर समाहर्ता शिवहर, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, पटना, राजीव कुमार को अपर समाहर्ता, बेतिया, व्यवस्थापक, बेतिया राज, विनोद कुमार को अपर समाहर्ता वैशाली, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लखीसराय को अपर समाहर्ता मुजफ्फरपुर, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) मुंगेर, सुधा गुप्ता को अपर समाहर्ता जहानाबाद, उप निदेशक, समाज कल्याण निदेशालय, मंजीत कुमार को अपर समाहर्ता, नालंदा, उप सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार, मनोज कुमार को अपर समाहर्ता, भोजपुर तथा अपर समाहर्ता सिवान, रमण कुमार को अपर समाहर्ता पटना बनाया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।