Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद तेजस्वी यादव का क्या है प्लान...राजद नेता ने बताया

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jun 2022 11:30 AM (IST)

    Bihar Politics बिहार में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत एआइएमआइएम के चार विधायकों ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है। इसके साथ विधानसभा के अंद ...और पढ़ें

    Hero Image
    तेजस्वी की इस चाल के बाद राजद में जश्न का माहौल है। फाइल फोटो

    मुजफ्फरपुर, [अमरेंद्र तिवारी]। महाराष्ट्र में अभी राजनीतिक घमासान चरम पर है, किंतु बिहार भी इससे पीछे नहीं है। बुधवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। बुधवार को आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआइएमआइएम के चार विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी। उनलोगाें ने राजद का दामन थाम लिया है। ओवैसी की पार्टी को तोड़ने के इस अापरेशन को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लीड कर रहे थे। पर्दे के पीछे भी और आगे भी। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है। अब आमलोग से लेकर राजनीतिक विश्लेषक तक यह जानना चाह रहे हैं कि तेजस्वी यादव की अगली चाल क्या होगी? इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार की वर्तमान एनडीए सरकार व उनके अगले कदम के बारे में भी कयास लगने शुरू हो गए हैं? लोग पूछ रहे- यह एनडीए सरकार कब तक चल पाएगी? क्या अपना कार्यकाल पूरा करेगी? मुजफ्फरपुर जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने इस बारे में महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की सत्ता राजद के पास 

    बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनने (80 विधायक) के बाद रमेश गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया यह साहस व कुशल रणनीति का काम है। इस आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के बाद उन्होंने एकबार फिर से साबित कर दिया है कि वे राजद का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने में सक्षम हैं। पार्टी सदस्यता अभियान व अन्य माध्यमों से अपनी नीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में राजद बिहार की सत्ता पर काबिज होगा और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि उन्होंने राजद और जदयू के गठबंधन होने की संभावना व सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने की बात पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। बधाई देने वालों में प्रदेश सचिव वसीम अहमद मुन्ना, सुधीर यादव, अभिमन्यु कुमार, प्रशांत राज एवं प्रदेश महासचिव जयशंकर प्रसाद यादव शामिल रहे।