Bihar News: बिहार के 101 अनुमंडलों में चलेंगी 166 डीलक्स बसें, जिला मुख्यालय से होगी कनेक्टिविटी; रूट तय
बिहार में जल्द ही 166 डीलक्स बसें शुरू होंगी जो सभी 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) द्वारा संचाल ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सभी 101 अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए 166 डीलक्स बसों का परिचालन शुरू होगा। परिवहन विभाग के अनुसार, अगले महीने के दूसरे सप्ताह से बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।
इसको लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) छह शहरों के अनुमंडलों को 109 जोन में बांटकर कुल 166 बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। ये सभी बसें पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गया की पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ेंगी।
इनके परिचालन का पूरा रूट निर्धारित कर लिया गया है। अभी सभी बसें परमिट फेज में हैं। जल्द ही इन सभी का परमिट क्लियर कर दिया जाएगा।
राजधानी तक की यात्रा हो जाएगी सुगम
बीएसआरटीसी के अनुसार, ये सभी नान-एसी होंगी जो डीजल से चलेंगी। इनमें 40 लोग बैठ सकेंगे। साथ ही बसों में कैमरा, पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकर भी लगा होगा। इन बसों के शुरू होने से लोगों की पहुंच जिला मुख्यालयों के साथ ही राजधानी तक भी सुगम हो जाएगी।
आने वाले दिनों में प्रखंड स्तर से भी बस सुविधा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इनमें सबसे अधिक 32 बसें राजधानी से अन्य अनुमंडलों के लिए रवाना होंगी।
पटना से रक्सौल, नरकटियागंज, जयनगर, गोपालगंज, दरभंगा, रांची, गुमला, नवादा, राजगीर, आरा-रांची, आरा-धनबाद, आरा-वाराणसी, बिहारशरीफ-रांची, बिहारशरीफ-बोकारो, पटना-हावड़ा, पटना-वाल्मीकिनगर के लिए भी बसें चलेंगी।
भागलपुर और दरभंगा से चलेंगी इतनी बसें
पूर्णिया से कुल 25 बसें एक ट्रिप में चलेंगी। भागलपुर और दरभंगा से 24-24 बसें, मुजफ्फरपुर से 30 और गया जिले से 31 डीजल बसें अलग-अलग समय पर चलेंगी। यह सभी बसें राज्य के सभी जिलों को जोड़ने के साथ आगे राजधानी से जुड़ेंगी।
इनमें पटना, दरभंगा और गया के अनुमंडलों से झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बसें चलाने की तैयारी हैं।
यह भी पढ़ें-

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।