विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तारामंडल में शो शुरू, एडवांस मिलेगा टिकट

By Edited By:
Published: Tue, 24 Jun 2014 10:02 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पटना : जिर्णोद्धार के बाद तारामंडल में मंगलवार से फिर शो शुरू हो गया। लगभग ढाई माह के बाद आज शो शुरू हुआ। शो शुरू होने के पहले ही दिन काफी संख्या में दर्शक तारामंडल पहुंचे।

तीन दिन एडवांस मिलेगा टिकट

तारामंडल के निदेशक जय प्रकाश सिंह का कहना है कि अब दर्शक तीन दिन पहले काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। टिकट में शो की तारीख, समय एवं सीट संख्या का उल्लेख रहेगा। पहले टिकट पर सीट संख्या का उल्लेख नहीं होता था। टिकट कम्प्यूटराज्ड कर दिया गया है।

32 कैमरों की नजर में तारामंडल

तारामंडल की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गयी है। पूरा तारामंडल परिसर 32 कैमरों की कैद में है। प्रदेश द्वार पर दो मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। मेटल डिटेक्टर से गुजर कर ही दर्शक को हाल में प्रवेश करना होगा।

फोटो गैलरी में गुजरेगा पल

टिकट खरीदने के बाद शो शुरू होने में देर होने पर दर्शक कुछ पल फोटो गैलरी में गुजार सकते हैं। दर्शकों को समय गुजारने के लिए एक आकर्षक फोटो गैलरी बनाई गई है।

परिसर में कार पार्किंग

अब दर्शकों के लिए तारामंडल परिसर में कार पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। कार पार्किंग शुल्क 20 रुपए निर्धारित किया गया है। निदेशक जय प्रकाश सिंह का कहना है कि पहले परिसर के अन्दर दर्शकों के लिए कार पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। इसलिए दर्शकों को अपनी गाड़ी परिसर से बाहर ही लगानी पड़ती थी। गाडि़यों की सुरक्षा एवं दर्शकों की सुविधा को देखते हुए परिसर के अन्दर गाड़ी लगाने की इजाजत दी गयी है।