विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किउल-गया रेलखंड दोहरीकरण कार्य के लिए मिले 280 करोड़

By JagranEdited By:
Published: Fri, 07 Feb 2020 11:11 PM (IST)

केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट में किउल-गया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए 280 करोड़ रुपये आवंटित किया गया ...और पढ़ें

किउल-गया रेलखंड दोहरीकरण कार्य के लिए मिले 280 करोड़
किउल-गया रेलखंड दोहरीकरण कार्य के लिए मिले 280 करोड़

केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट में किउल-गया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के लिए 280 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। यह राशि केजी रेलखंड पर मानपुर से लखीसराय तक 124 किलोमीटर में रेलखंड के चल रहे दोहरीकरण कार्य पर खर्च की जाएगी। इस राशि से रेल लाइन, स्टेशन भवन निर्माण समेत अन्य कई कार्य होगा। जिसमें नवादा स्टेशन का नया भवन निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके अलावा दोहरीकरण कार्य से जुड़े अन्य कार्य किए जाएंगे।

बता दें कि केजी रेलखंड के मानपुर से लखीसराय तक दोहरीकरण कार्य काफी जोर-शोर से चल रहा है। रेलवे की ओर से वर्ष 2020 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दोहरीकरण कार्य पूर्ण करने को लेकर इरकॉन कंपनी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। कंपनी व विभाग के अधिकारियों द्वारा हमेशा कार्यों का अवलोकन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्य प्रगति रिर्पाेट रेल मंत्रालय को भी भेजी जा रही है। दोहरीकरण कार्य को पूर्ण कराने के लिए कंपनी व विभाग के अधिकारी रात-दिन एक कर जुटे हैं। इसमें वजीरगंज से मानपुर तक 18.5 किलोमीटर दूरी में कार्य पूर्ण हो चुका है।

----------------------

नवादा समेत चार स्टेशनों के भवन का होगा निर्माण

- नवादा मंडल अभियंता कार्यालय में पदस्थापित वरीय प्रशाखा अभियंता तारकेश्वर प्रसाद ने बताया कि नवादा जिला के चार स्टेशनों का नया भवन निर्माण होगा। जिसमें नवादा स्टेशन का नया भवन निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मालगोदाम इलाके में भूमि का चयन किया जा चुका है। इसके अलावा चातर, बाघीबरडीहा व शादीकपुर स्टेशन का नया भवन निर्माण होगा।

----------------------

पिछले वर्ष मिला था 300 करोड़

- वरीय प्रशाखा अभियंता ने बताया कि पिछले वर्ष के आम बजट में सरकार की ओर से 300 करोड़ राशि आवंटित की गई थी। इस राशि से पुल निर्माण समेत कई कार्य किए गए हैं। साथ दोहरीकरण कार्य काफी जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने बताया कि लखीसराय से डेढ़गांव स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया गया। बाघीबरडीहा स्टेशन तक रेललाइन निर्माण के लिए मिट्टी भराई गई। मानपुर से वजीरगंज 18.5 किमी तक रेल लाइन निर्माण कराया गया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा डबल लाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया गया। इसके साथ ही वजीरगंज, करजरा, कोलहना, तिलैया, जमुआवां, मंझवे, सिरारी, कुरौता, गरसंडा, एकसारी, कुसुंभा, वारिसलीगंज व काशीचक स्टेशन पर अंडर कंस्ट्रक्शन का कार्य किया गया। इसके अलावा लखीसराय से शेखपुरा स्टेशन के बीच 7 बड़ा व 60 छोटा पुल का निर्माण कराया गया। मानुपर से वजीरगंज स्टेशन तक 3 बड़ा व 49 छोटा पुल का निर्माण कराया गया है। दोहरीकरण कार्य काफी प्रगति पर है।

------------------------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।