Bihar School Time: सरकारी स्कूलों की बदल गई टाइमिंग, शिक्षा विभाग की तरफ से जारी हुआ नया दिशा-निर्देश
सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों से पहले सुबह की पाली में कक्षाएं चलेंगी। यह बदलाव 7 अप्रैल से शुरू होकर ग्रीष्मावकाश तक लागू रहेगा। सुबह 630 बजे से दोपहर 1230 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। नए समय सारिणी के अनुसार प्रार्थना 630 बजे से 700 बजे तक होगी इसके बाद सात पीरियड्स होंगे और 900 बजे से 940 बजे तक लंच ब्रेक होगा।
संवाद सूत्र, अकबरपुर (नवादा)। सोमवार सात अप्रैल से प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय मार्निंग शिफ्ट में चलेंगे। यह बदलाव गर्मी के मौसम को देखते हुए किया गया है।
सात अप्रैल से ग्रीष्मावकाश तक प्रखंड के सभी प्रारंभिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय मार्निंग शिफ्ट मे सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक क्लास चलेंगे।
अभी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक स्कूल का टाइमिंग है। बीईओ विधानंद कुमार ने ने कहा कि नए समय सारिणी से विद्यालय संचालित कराने को लेकर सभी स्कूलों को जानकारी दे दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नए समय सारणी के मुताबिक 6:30 बजे से 7:00 तक प्रार्थना होगी। 7:00 बजे से 7:40 बजे तक पहली घटी 7:40 से 8:20 तक दूसरी पिरीयड, 8:20 से 9:00 बजे तक तीसरा, इसके बाद 9 से 9:40 बजे तक लंच, 9:40 से 10:20 तक चौथी घंटी की पढ़ाई होगी।
10:20 से 11:00 बजे तक पांचवा, 11 से 11:40 तक की छठी घंटी होगी। 11:40 से 12:20 सातवीं घंटी की पढ़ाई होगी।
12:20 से 12:40 तक छात्रों के अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा होगी। इसके बाद 12 बजकर 40 मिनट में शिक्षकों की छुट्टी होगी।
भड़सरा में खुला मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा विद्यालय
उधर, आरा के जगदीशपुर प्रखंड़ के भड़सरा गांव में पी एण्ड आर स्कूल का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राज, पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश एवं रूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
स्वागत करते हुए रूपेश कुमार ने कहा कि यह यह विद्यालय पूरी तरह से क्षेत्र की बच्चियों को निःशुल्क थ्री सी यानी कम्प्युटर, कम्युनिकेशन और कानफिडेंस की शिक्षा उपलब्ध कराएगा। ताकि ग्रामीण क्षेत्र की ये बच्चियों स्वावलंबी बनने के साथ आत्मविश्वास के साथ जीवन गुजार सकें।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राज ने कहा कि गांव में ही कमप्यूटर की बेहतर शिक्षा अगर मुफ्त में लड़कियों को देने की व्यवस्था हुई है तो निःसंदेश सराहनीय पहल है।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को इसका भरपूर लाभ उठाने की अपील करते हुए संस्थापक रूपेश कुमार को बधाई दी। पद्मश्री डा. भीम सिंह भवेश ने अपने अनुभव और विचारों से युवाओं में उत्साह का संचार किया।
उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी कर रहे किसी युवा का अपने गांव और क्षेत्र के प्रति यह लगाव काफी सराहनीय है।
आज कम्प्यूटर शिक्षा युवाओं के लिए अनिवार्य शिक्षा बन गई है। इस अवसर पर इंटर एवं मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।