Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivah Muhurat 2025: बस 2 दिन का इंतजार, 14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास; गूंजेंगे विवाह के मंगल गीत

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 10:35 AM (IST)

    14 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही शहनाई फिर से गूंजने लगेगी और विवाह के मंगल गीत सुनाई देंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास में शुभ कार्य वर्जित होते हैं लेकिन इसके खत्म होते ही विवाह आदि शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। अप्रैल से जून तक विवाह के लिए 38 शुभ लग्न हैं जिसमें शादियां होंगी। खरमास के समाप्त होने के बाद सभी शुभ काम किए जा सकते हैं।

    Hero Image
    14 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही फिर से गूंजने लगेगी शहनाई

    अशोक कुमार, नवादा। Vivah Muhurat April 2025: पिछले 14 मार्च के बाद से शादी विवाह की शहनाई बंद थी। दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल तक खरमास है। खरमास के समाप्त होने के बाद 14 अप्रैल से एक बार फिर शुभ कार्यों जैसे शादी विवाह के कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खरमास में ये कार्य वर्जित

    ब्राह्मणों के अनुसार खरमास अवधि को अशुभ मानते हुए मांगलिक कार्य विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत आदि करना शुभ नहीं होता है। खरमास समाप्ति के बाद एक बार फिर शुभ लग्न आदि कार्यों की बहार आ जाएगी। शादी जैसे आयोजन किए जा सकेंगे।

    38 शुभ लग्न

    मकनपुर के ग्रामीण ब्राह्मण प्रमोद झा के अनुसार इस बार अप्रैल से लेकर जून तक विवाह के लिए 38 शुभ लगन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे खरमास कहते हैं, इसे अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य की स्थिति कमजोर मानी जाती है।

    मान्यता रही है कि इस अवधि में देवताओं की पूजा और शुभ कार्यों का फल अपेक्षित रूप से नहीं मिलता, इसलिए विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं होता है।

    शुभ कार्यों की होगी शुरुआत

    14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा और वैशाख मास के शुभ योग शुरू हो जाएंगे। इसके बाद विवाह योग्य जातकों के लिए उपयुक्त मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

    पंचांग विशेषज्ञों के अनुसार, 14 अप्रैल से 30 जून तक कुल 38 दिन शुभ लगन रहेंगे। इनमें विवाह करना अत्यंत शुभ रहेगा। इनमें सबसे अधिक लग्न मुहूर्त मई महीने में पड़ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें

    Kharmas Kab Khatam Hoga: किस तारीख को समाप्त होगा खरमास का महीना, जानिए अप्रैल से दिसंबर तक के मुहूर्त

    Kedarnath Opening 2025: भक्तों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से होंगे बाबा केदार के दर्शन