Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार चुनाव में महागठबंधन और NDA की बढ़ेगी मुश्किलें, इस पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 06:26 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) इसी साल के अंत तक होने हैं। चुनाव के पहले सभी पार्टियां जनता को रिझाने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन का सीधा टक्कर है। लेकिन कुछ छोटी पार्टियां इनका खेल बिगाड़ सकती हैं।

    Hero Image
    नालंदा के सातों विधानसभा सीट पर लड़ेगी ये पार्टी। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। रविवार को रामचन्द्रपुर स्थित एक होटल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बैठक की।

    वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारेंगे। उक्त बातें एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सूर्याकांत कुमार सिंह ने रविवार को पत्रकारों के समक्ष कही।

    उन्होनें कहा कि 2025 के विधान सभा चुनाव में एनसीपी का कोई गठबंधन नहीं है और हमारी पार्टी नालंदा की सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने कहा कि नालंदा की सभी सात सीटों पर प्रत्याशी पूरे दम खम से लड़ेंगे तथा हरनौत को छोड़कर सभी सीटों पर विजयी होंगे।

    इस अवसर पर सूर्याकांत कुमार प्रदेश अध्यक्ष, मनोज कुमार सिन्हा प्रदेश महासचिव, जितेंन्द्र कुमार शुक्ला प्रदेश सचिव सह नालंदा प्रभारी, पप्पू कुमार, सरिता कुमारी, आरती कुमारी, मधू कुमारी, रामदेव पासवान आदि लोग शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- 

    'मैं जो कह रहा हूं शायद JDU नेता...', निशांत के जन्मदिन के बहाने उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश से साझा की मन की बात

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner