Move to Jagran APP

राजगीर से चलने लगी मेमू ट्रेन, अब मुंबई के लिए भी शीघ्र शुरू होगी ट्रेन

राजगीर : बहुप्रतीक्षित राजगीर-दनियावां-फतुहा मेमू ट्रेन का शनिवार को शुभारंभ हो गया। राजगीर रेलवे स

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 06:42 PM (IST)
राजगीर से चलने लगी मेमू ट्रेन, अब मुंबई के लिए भी शीघ्र शुरू होगी ट्रेन
राजगीर से चलने लगी मेमू ट्रेन, अब मुंबई के लिए भी शीघ्र शुरू होगी ट्रेन

राजगीर : बहुप्रतीक्षित राजगीर-दनियावां-फतुहा मेमू ट्रेन का शनिवार को शुभारंभ हो गया। राजगीर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजगीर विधायक रवि ज्योति, पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के एडीआरएम व राजगीर स्टेशन प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को रवाना किया। मौके पर छोटी जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अभी मेमू ट्रेन राजगीर से फतुहा तक चलेगी। बिजली से चलने के कारण ट्रेन की स्पीड अधिक रहेगी, वहीं कहीं रूकने के बाद तुरंत स्पीड पकड़ लेगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कम समय लगेंगे। समय सारिणी बनने के बाद इस ट्रेन को दानापुर तक भी ले जाने की योजना है। सांसद ने कहा कि राजगीर से मुंबई के लिए भी ट्रेन चलाए जाने पर सरकार विचार कर रही है। जल्द ही यहां से मुंबई के लिए ट्रेन चलने लगेगी। सांसद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में सरकार बड़ी-बड़ी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इस कारण समय रहते पर्यटकों और स्थानीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए राजगीर रेलवे स्टेशन से अनेक जगहों के लिए आधुनिक ट्रेनों का परिचालन शुरू होना बेहद जरूरी है। 

loksabha election banner

स्थानीय विधायक रवि ज्योति ने कहा कि राजगीर से मेमू ट्रेन चलने से स्थानीय लोगों के अलावे पर्यटकों, तीर्थयात्रियों व जरूरतमंदों को सुविधा होगी। कहा कि राजगीर का महत्व देखते हुए यहां से देश के महानगरों तक ट्रेन होनी ही चाहिए। महानगरों तक सीधी ट्रेन चलने लगेगी तो राजगीर में पर्यटकों की आमद काफी बढ़ जाएगी। इससे राजगीर के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार, सीनियर डीएससी ¨सह मिश्रा, रेल जीआरपी के कमांडेंट चंद्र मोहन मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्षा उर्मिला देवी,सीनियर डी सी एम पंकज कुमार, वरीय मंडल वित्त प्रबंध कमांडेंट चंद्र मोहन मिश्रा, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक मंजर हसन, वरीय मंडल अभियंता आसित कुमार ,सीटीआई राजेश कुमार, टी आई राकेश कुमार, जदयू नेता मुन्ना लाल पासवान, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, सुवेन्द्र राजवंशी व श्रवण कुमार, पी के मोदी, अमरेश कुमार सहायक स्टेशन प्रबंधक उपस्थित थे। 

...............

एडीआरएम ने कहा- राजगीर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 1.40 करोड़

एडीआरएम रवीश कुमार ने कहा कि सही मायने में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी के राजगीर के इस रेलवे स्टेशन को जिस तरह से दिखना चाहिए, उसकी परिकल्पना के हिसाब से इस स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। राजगीर स्टेशन की साज-सज्जा व सहूलियत बढ़ाने पर 1.40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कहा कि इस स्टेशन पर हर साल लाखों की संख्या में देसी-विदेशी सैलानी तथा तीर्थ यात्री आते हैं। इस कारण राजागीर स्टेशन को रेल पैसेंजर फ्रेंडली बनाना है। इसके तहत नियमित साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, वृक्षारोपण और लाइ¨टग करायी जाएंगी।

.................

रोजाना हवन कराया जा रहा, ताकि मंगलमय हो लोगों की यात्रा

राजगीर रेलवे स्टेशन प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि मेमू ट्रेन की सौगात मिलने से लोग खुश हैं। कहा कि रोजाना स्टेशन परिसर में हवन, यज्ञ व आचमन कराया जा रहा है। ताकि लोगों की ट्रेन यात्रा सुखमय व मंगलमय हो। प्लेटफार्म पर जगह-जगह गमले में पौधे और स्वच्छता के स्लोगन लगवाए गए हैं। ताकि यात्रियों को सुखद अहसास हो और वे रेलवे परिसर में इधर-उधर गंदगी फैलाने से बाज आएं। रेलवे की सम्पत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें।

............

राजगीर से सुबह 6.30 बजे और फतुहा से शाम 5.20 बजे खुलेगी मेमू

यह मेमू ट्रेन सुबह 6:30 बजे राजगीर रेलवे स्टेशन से खुलकर बिहारशरीफ, दनियावां होते हुए फतुहा तक जाएगी। ट्रेन के फतुहा पहुंचने का समय 10 बजे है। वहीं वापसी में यह ट्रेन फतुहा से शाम 5:20 बजे खुलेगी और रात 9.10 बजे राजगीर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

...............

दानापुर व गया पैसेंजर को भी मेमू में बदलने की मांग

सभा में शामिल लोगों ने राजगीर-दानापुर व गया-बख्तियारपुर-गया को भी मेमू ट्रेन में बदलने तथा बख्तियारपुर से राजगीर के बीच शाम में साढ़े पांच से साढ़े 6 बजे के बीच एक अन्य पैसेंजर ट्रेन चलाये जाने की मांग रखी। लोगों वे कहा कि चार बजे गया-बख्तियारपुर-गया तथा सवा आठ बजे रात में दानापुर-राजगीर के बीच कोई अन्य ट्रेन के नहीं रहने से काफी परेशानी होती है। सबसे ज्यादा पटना तथा किऊल की ओर से आने वाले पर्यटकों को मुश्किल होती है। जबकि बाढ़ से किऊल के बीच राजगीर-नई दिल्ली  श्रमजीवी एक्सप्रेस व पटना-धनबाद एक्सप्रेस के मेल में कोई ट्रेन नहीं है। अगर राजगीर-दानापुर व गया-बख्तियारपुर ट्रेन का मेल दोनों से कराया जाए। ताकि नियमित रेल यात्रियों को असुविधा न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.