IAS Shekhar Anand बने बिहारशरीफ के नए नगर आयुक्त, स्मार्ट सिटी कार्यों में तेजी की उम्मीद
बिहारशरीफ के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को मत्स्य पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का निदेशक बनाया गया है। तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने के पहले ही उनका तबादल ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव लाया है। इसके तहत बिहार के तीस आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहारशरीफ के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का निदेशक बनाया गया है।
तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने के पहले ही उनका तबादला किया गया है। उनकी जगह रोहतास के डीडीसी शेखर आनंद को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। वे 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
वे एक सुलझे हुए अधिकारी माने जाते हैं। दैनिक जागरण से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को ससमय पूरा कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कराने की उन्होंने बात कही। कहा स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को अव्वल लाने का उनका प्रयास रहेगा।
बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों को नई जिम्मेवारी
बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी सौंपी गई है। दरभंगा, वैशाली, रोहतास, मधेपुरा, सुपौल व शेखपुरा जिले में नए उप विकास आयुक्त की तैनाती की गयी है। कई अनुमंडलों में नए अनुमंडलाधिकारी पदस्थापित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।
दो नगर निगम में नए नगर आयुक्त
वैशाली में तैनात अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह को पूर्णिया नगर निगम में नगर आयुक्त तथा पूर्णिया में अपर समाहर्ता के रूप में पदस्थापित मुमुक्ष कुमार चौधरी को सहरसा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।