Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार के नालंदा में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट, गोली लगने से एक महिला की मौत

    Updated: Wed, 28 May 2025 05:01 PM (IST)

    नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के तिरुखिया गांव निवासी मदन महतो एवं विनोद महतो दोनों भाई हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना ...और पढ़ें

    नालंदा में गोली लगने से महिला की मौत हो गई। सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद सहयोगी, हिलसा (नालंदा)। तिरुखिया गांव में मंगलवार की रात दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। गालियां भी चलीं। फायरिंग में एक महिला जख्मी हो गई। जिसकी अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद 

    बताया गया है कि हिलसा थाना क्षेत्र के तिरुखिया गांव निवासी मदन महतो एवं विनोद महतो दोनों भाई हैं। मंगलवार की रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

    भाई पर चलाई गोली, लग गई महिला को

    इसी दौरान विनोद महतो ने अपने भाई पर गोली चला दी। गोली सरोज देवी को लग गई है। जिसकी अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में तनाव है। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर फायरिंग नहीं हुई है।

    मामले में अभी किसी की नहीं हुई है गिरफ्तारी

    थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले झगड़ा झंझट हुआ है। इसके बाद विनोद महतो ने गोली चला दी। गोली सरोज देवी को लग गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।