Nalada Crime: घर से निकले हरनौत के पार्षद की भागन बिगहा में गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस
नालंदा बिहारशरीफ के निकट रहुई थाना क्षेत्र के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के गंगा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने हरनौत नगर पंचायत के वार्ड - 17 के पार्षद 26 वर्षीय रौशन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पार्षद की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। बाद में ओपी पुलिस शव को सदर अस्पताल ले गई।

संवाद सूत्र, हरनौत (नालंदा): Nalanda News: बिहारशरीफ के निकट रहुई थाना क्षेत्र के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के गंगा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने हरनौत नगर पंचायत के वार्ड - 17 के पार्षद 26 वर्षीय रौशन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी।
पार्षद की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। बाद में ओपी पुलिस शव को सदर अस्पताल ले गई। मारा गया पार्षद आपराधिक प्रवृति का था। साल 2019 में हरनौत थाने में उसके विरुद्ध लूट का मामला दर्ज हुआ था।
दो घंटे में वापस लौटने की बात कहकर निकला था
शराब की तस्करी के लिए भी वह थाना पुलिस के निशाने पर रहता था, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया। वह ईंट भट्ठा पर कामगार भी भेजता था। इस हत्याकांड को चुनावी रंजीश से जोड़कर देखा जा रहा है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि संभव है किसी के बुलावे पर वह बिहार शरीफ की ओर निकला होगा। स्वजन की ओर से आवेदन आने पर कार्रवाई शुरू होगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्षद रौशन पासवान रात साढ़े आठ बजे तक हरनौत में ही अपने कुछ साथियों के साथ बैठा था। वह अचानक यह कहकर अपनी के-10 कार से निकल गया था कि दो घंटे में लौट रहा हूं।
लोगों ने पुलिस को दी सड़क हादसे की खबर
रात साढ़े नौ से पौने दस बजे के बीच हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा को फोन पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह हरनौत का रौशन पासवान है, उसकी जेब से आधार कार्ड मिला है।
हरनौत के थाना अध्यक्ष ने बताया कि शुरुआत में इसे सड़क हादसे में मौत ही माना जा रहा था, लेकिन जब अधिक लोग देखने जुटे तो रौशन के शरीर पर गोलियों के जख्म की बात कही गई। रौशन की एक संतान है, उसके पिता की मौत सड़क हादसे में लगभग डेढ़ साल पहले हो गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।